लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के गांवों के हालात से हमें भी सबक लेना चाहिए: गहलोत

By भाषा | Updated: April 8, 2021 23:50 IST

Open in App

जयपुर, आठ अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान में अभी गांव सुरक्षित हैं लेकिन महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर स्थित गांवों में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। ऐसे में वहां की स्थिति से सबक लेने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रधानमंत्री एवं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में कुछ बातें प्रमुखता से आई हैं।

गहलोत ने कहा, '' मैं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की बात का समर्थन करता हूं कि समय पर इलाज होने से मरीज की जान बच सकती है।''

गहलोत ने ट्वीट में कहा, ‘‘राजस्थान समेत देशभर में संक्रमित व्यक्ति लक्षण दिखने के बावजूद देरी से अस्पताल आते हैं जिससे मृत्यु की संख्या बढ़ती है। मैं आमजन से अपील करता हूं कि लक्षण दिखते ही तुरंत अस्पताल जाकर इलाज लें।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया है कि दोनों राज्यों की सीमाओं पर स्थित गांवों में कोरोना तेजी से फैल रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले कोरोना सिर्फ शहरों तक सीमित माना गया था लेकिन अब ग्रामीण इलाकों में भी इसका गंभीर असर दिख रहा है। राजस्थान में अभी गांव सुरक्षित हैं, ऐसे में वहां की स्थिति से सबक लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर निगरानी करके राज्य सरकार शहरों में कोरोना पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों की राय है कि कोरोना टीका लगने का लाभ यह होता है कि टीकाकरण के बाद भी यदि कोरोना हो जाता है तो मरीज की स्थिति गंभीर नहीं होती है एवं मृत्यु की आंशका नहीं के बराबर हो जाती है इसलिए टीका लगवाना बेहद जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस