लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पर बरसे मनोहर लाल खट्टर, कहा- हम कहते हैं भारत माता की जय, कांग्रेस कहती है सोनिया माता की जय

By भाषा | Updated: October 6, 2019 20:59 IST

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुड़गांव से कांग्रेस के उम्मीदवार को यह कहते सुना जा सकता है कि गुड़गांव अब भारत माता की जय नहीं कहेगा ओर लोग केवल सोनिया माता की जय कहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार ने दुनिया भर में भारत का कद बढ़ाया है क्योंकि इसके लिए देश हमेशा सर्वोपरि है जबकि कांग्रेस नेहरू-गांधी परिवार से आगे नहीं सोच सकती है। खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में देश का कद बढ़ाया है और अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान इसकी झलक देखने को मिली थी ।

हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार ने दुनिया भर में भारत का कद बढ़ाया है क्योंकि इसके लिए देश हमेशा सर्वोपरि है जबकि कांग्रेस नेहरू-गांधी परिवार से आगे नहीं सोच सकती है। खट्टर ने अम्बाला जिले के नारायनगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब हम कहते हैं कि किसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए, हम कहते हैं कि देश हमेशा सबसे पहले आता है। दूसरी ओर कांग्रेस अपने नेताओं को पहले रखती है। हम कहते हैं भारत माता की जय, लेकिन कांग्रेस में कुछ लोग कहते हैं सोनिया माता की जय।’’

उन्होंने कहा कि एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुड़गांव से कांग्रेस के उम्मीदवार को यह कहते सुना जा सकता है कि गुड़गांव अब भारत माता की जय नहीं कहेगा ओर लोग केवल सोनिया माता की जय कहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब नहीं कह सकती है कि वीडियो फर्जी है क्योंकि ‘‘इससे सोनिया गांधी नाराज हो जायेंगी, और अगर वह कहती है कि यह सही है तो लोग नाराज हो जायेंगे।’’उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेहरू गांधी परिवार के आगे सोच ही नहीं सकती है। खट्टर ने कहा, ‘‘(तत्कालीन) कांग्रेस अध्यक्ष (राहुल गांधी) ने कहा कि (लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद) उन्होंने इस्तीफा दे दिया है और नया प्रमुख गांधी परिवार के बाहर का व्यक्ति होगा । कांग्रेस ने दो महीने का समय लिया लेकिन उन्हें इस परिवार से बाहर का कोई योग्य व्यक्ति नहीं मिला और सोनिया गांधी को फिर से अध्यक्ष बना दिया गया।’’हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में देश का कद बढ़ाया है और अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान इसकी झलक देखने को मिली थी । मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बड़े देश भी मोदी जी से संपर्क करते हैं.....नीतियां एवं योजनायें बनाने के लिए उनकी सलाह लेते हैं ।’’ह्यूस्टन समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति के शामिल होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वह अब विश्व के शीर्ष नेताओं में शुमार हैं । डोनाल्ड ट्रंप ने इतना आदर किसी अन्य को नहीं दिया जितना उन्होंने मोदी जी को दिया ।’’ इस रैली को अंबाला के सांसद और केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने भी संबोधित किया । 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टरसोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह