लाइव न्यूज़ :

हमें हॉलीवुड फिल्मों को हतोत्साहित करने की जरूरत है, वे हमारे सिनेमाघर कब्जा रही हैं: कंगना रनौत

By भाषा | Updated: September 9, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर अभिनेत्री कंगना रनौत ने बृहस्पतिवार को कहा कि हॉलीवुड फिल्मों को हतोत्साहित करने और इसके बजाय विभिन्न भाषाओं की भारतीय फिल्मों को बढ़ावा देने की जरूरत है।

दिवंगत जे जयललिता के जीवन पर आधारित अपनी आगामी फिल्म 'थलाइवी' का प्रचार करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आईं 34 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' बनाने के लिए हमारे लोगों और हमारे उद्योग को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है।

रनौत ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से कहा, "हमें अमेरिकी और अंग्रेजी फिल्मों को हतोत्साहित करने की जरूरत है क्योंकि वे हमारी स्क्रीन कब्जा रही हैं। हमें एक राष्ट्र की तरह व्यवहार करने की जरूरत है। हमें उत्तर भारत या दक्षिण भारत में खुद को बंटने से बचने की जरूरत है। हमें पहले अपनी फिल्मों का आनंद लेने की जरूरत है, चाहे वह मलयालम हो, तमिल, तेलुगु या पंजाबी हो।”

अभिनेत्री ने कहा कि हॉलीवुड ने वैश्विक एकाधिकार बनाकर फ्रेंच, इतालवी, जर्मन और अन्य उद्योगों को नष्ट कर दिया है।

उन्होंने कहा कि हमें अपने लोगों और अपने उद्योग को अपनी प्राथमिकता रखनी चाहिए। यह एक आत्मानिर्भर भारत बनाने का तरीका है।

रनौत की नवीनतम फिल्म, "थलाइवी" तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में एक साथ आई है। इसका निर्देशन एएल विजय और लेखन केवी विजयेंद्र प्रसाद, मदन कार्की और रजत अरोड़ा ने किया है।

विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित "थलाइवी" में अरविंद स्वामी, नासर और भाग्यश्री भी हैं।

फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र