लाइव न्यूज़ :

हम बिना किसी भेदभाव के सबके लिए नीतियां बनाते हैं: प्रधानमंत्री मोदी ने असम की रैली में कहा

By भाषा | Updated: April 3, 2021 12:50 IST

Open in App

तमुलपुर (असम), तीन अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकारें बिना किसी भेदभाव के सब के लिए नीतियां बनाती हैं, जबकि कुछ लोग केवल एक वर्ग के लिए काम करने वालों को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं और सभी के लिए काम करने वाले को सांप्रदायिक कहते हैं।

मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि असम के लोग हिंसा के खिलाफ हैं, वे विकास, शांति, एकता और स्थिरता चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार असम समझौते को पूरी तरह से लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक काम कर रही है, ज्यादातर समस्याओं को हल कर लिया गया है और बाकी का हल भी जल्द निकाला जाएगा।’’

मोदी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो समाज को बांटते हैं और सिर्फ एक वर्ग के लिए विकास की बात करते हैं उन्हें धर्मनिरपेक्ष कहा जाता है और जो सभी के लिए काम करते हैं, उन्हें सांप्रदायिक कहा जाता है।

प्रधानमंत्री ने अब तक आत्मसमर्पण नहीं करने वाले उग्रवादियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए कहा कि असम को उनकी जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह