लाइव न्यूज़ :

बांदीपुरा बीजेपी जिलाध्यक्ष की हत्या को लेकर जेपी नड्डा ने कहा- यह पार्टी के लिए है बहुत बड़ी क्षति, बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 9, 2020 05:15 IST

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि आतंकियों ने वसीम अहमद की दुकान के बाहर रात करीब नौ बजे उन्हें गोली मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई। उनकी दुकान बांदीपुरा थाने के पास है।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वसीम के परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है।बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि मेरी गहरी संवेदनाएं वसीम के परिवार के साथ हैं।

श्रीनगरः बांदीपुरा जिले में बुधवार देर रात आतंकवादियों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिलाध्यक्ष वसीम अहमद और उनके पिता व भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने दी। हत्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वसीम के परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया है कि पीएम मोदी ने वसीम के हत्या के बारे में फोन पर जानकारी ली है। उन्होंने वसीम के परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है, 'हमने जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा में शेख वसीम बारी और उनके पिता व भाई को खो दिया, उन पर आज कायरतापूर्ण हमला किया गया। यह पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मेरी गहरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। पूरी पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।'

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि आतंकियों ने वसीम अहमद की दुकान के बाहर रात करीब नौ बजे उन्हें गोली मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई। उनकी दुकान बांदीपुरा थाने के पास है।

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने साइलेंसर लगी रिवॉल्वर से गोली मारी। उन्होंने बताया कि जिस जगह इस वारदात को अंजाम दिया गया वो जगह मुख्य थाने से महज 10 मीटर दूर है। उन्होंने बताया कि बारी की सुरक्षा में कथित लापरवाही के मामले में सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और बांदीपुरा के पूर्व विधायक उस्मान मजीद ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया। भाजपा नेता सुरिंदर अम्बरदार ने इस घटना की कड़ी निंदा की। कांग्रेस और पीडीपी ने भी घटना की कड़ी आलोचना की है।

डीजीपी ने बताया कि बारी के भाई उमर और पिता बशीर अहमद गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें बांदीपुरा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। डीजीपी ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्‍हें 8 सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाए गए थे, लेकिन हमले के समय वे उनके पास नहीं थे। इसकी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और हमलावरों की तलाश कर रही है।

टॅग्स :हत्याकांडजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया