लाइव न्यूज़ :

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी घरेलू उड़ानों की न्यूनतम और अधिकतम किराए की जानकारी, जानें यात्रा के लिए कितना देना होगा पैसा

By सुमित राय | Updated: May 21, 2020 16:09 IST

25 मई से शुरू हो रही घरेलू उड़ानों से पहले नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को फ्लाइट के किराए के बारे में पूरी जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देहरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 25 मई से हम डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के संचालन को फिर से शुरू कर रहे हैं। हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि हमने एक न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया है।

देशभर में लागू लॉकडाउन के चौथे चरण के बीच सरकार ने 25 मार्च से घरेलू उड़ान शुरू करने का फैसला किया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घरेलू उड़ानों के दिशानिर्देशों और किराए के बारे में पूरी जानकारी दी।

हरदीप सिंह पुरी ने बताया, "सोमवार से 25 मई से हम डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के संचालन को फिर से शुरू कर रहे हैं। डॉमेस्टिक फ्लाइट्स को शुरू करने के हमारे अनुभव के आधार पर हमें कुछ प्रक्रियाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। तभी हम अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के बारे में सोचेंगे।"

कितना होगा घरेलू उड़ानों का किराया

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया, "उड़ान मार्गों को कुल 7 मार्गों में वर्गीकृत किया गया है। 1) 40 मिनट से कम की फ्लाइट्स, 2) 40-60मिनट, 3) 60-90मिनट, 4) 90-120मिनट, 5)120-150मिनट, 6) 150-180 मिनट, 7) 180-210मिनट। देश के भीतर सभी मार्ग इन 7 मार्गों के भीतर आते हैं।"

उन्होंने बताया, "हमने एक न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया है। दिल्ली-मुंबई के केस में 90-120 मिनट के बीच की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 3500 रुपये होगा और अधिकतम किराया 10 हजार रुपये होगा। यह  24 अगस्त को आधी रात  11.59 बजे तक यानि लगभग 3 महीनों के लिए लागू रहेगा।"

नागरिक उड्डयन सचिव ने बताया, "40 प्रतिशत सीटें बैंड के मध्य पॉइंट से कम किराए पर बेची जानी हैं। उदाहरण के लिए 3500 रुपये और 10000 रुपये का मिडपॉइंट 6700 रुपये है। इसलिए 40 प्रतिशत सीटों को 6700 रुपये से कम कीमत पर बेचा जाना है। इस तरह हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किराया नियंत्रण से बाहर न हो।"

यात्रियों को करना होगा इन दिशानिर्देशों का पालन

हरदीप सिंह पुरी ने बताया, "एक सेल्फ डिक्लेरेशन या आरोग्य सेतु ऐप की मदद से यात्रियों के कोविड-19 लक्षणों से मुक्त होने का पता लगाया जाएगा। आरोग्य सेतु ऐप पर लाल स्टेट्स वाले यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक यात्री को सुरक्षा उपकरण, फेस मास्क और सैनिटाइजर बोतल साथ रखनी होगी। एयरलाइंस खाना नहीं देगी। पानी की बोतलें गैलरी एरिया या सीटों पर दी जाएंगी।"

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरीफ्लाइटकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है