75 वर्षों में​ जितना आगे बढ़ना चाहिए था, हम उतना नहीं बढ़े : मोहन भागवत

By भाषा | Updated: November 21, 2021 21:30 IST2021-11-21T21:30:04+5:302021-11-21T21:30:04+5:30

We have not progressed as much as we should have progressed in 75 years: Mohan Bhagwat | 75 वर्षों में​ जितना आगे बढ़ना चाहिए था, हम उतना नहीं बढ़े : मोहन भागवत

75 वर्षों में​ जितना आगे बढ़ना चाहिए था, हम उतना नहीं बढ़े : मोहन भागवत

नयी दिल्ली, 21 नवंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि आजादी के बाद देश को जितना आगे बढ़ना चाहिए था, उतना आगे नहीं बढ़ पाया।

भागवत ने कहा, ‘‘देश को आगे ले जाने की दिशा में आगे चलेंगे तो हम आगे बढ़ेंगे और 15-20 वर्ष में जरूर अपेक्षित विकास होगा।’’

वह यहां विज्ञान भवन में आयोजित ‘संत ईश्वर सम्मान 2021’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

भागवत ने कहा, ‘‘ आजादी के बाद 75 वर्ष में जितना आगे बढ़ना चाहिए था, उतना आगे हम नहीं बढ़ पाए। जिस दिशा में देश को आगे ले जाना चाहिए था, उस दिशा में और उस रास्ते पर नहीं चले, इसलिए नहीं बढ़ पाए।’’

उन्होंने कहा कि भारत ने आदिकाल से पूरी दुनिया को सुसंस्कृत बनाने का काम किया और ‘‘ भारत का इरादा कभी किसी को जीतने का नहीं रहा तथा न ही किसी को बदलने का रहा।’’

सरसंघचालक ने कहा, ‘‘जब हम सहोदर भाव के साथ काम करेंगे तब 15-20 वर्षो में देश का पूरा विकास हो जाएगा।’’

इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा, ‘‘दुनिया के सभी देशों में मिलाकर अब तक जितने महापुरुष हुए होंगे, उतने हमारे देश में बीते 200 वर्षों में हो गए तथा इनमें से प्रत्येक का जीवन हम सभी के लिए राह उजागर करता है।’’

समारोह को संबोधित करते हुए जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय देश के संपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

समारोह में केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: We have not progressed as much as we should have progressed in 75 years: Mohan Bhagwat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे