लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार गिराने के षडयंत्र के और भी तथ्य हमारे पास हैं: डोटासरा

By भाषा | Updated: December 6, 2020 23:26 IST

Open in App

जयपुर, छह दिसंबर राजस्थान के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उनके पास इस बात के और बड़े तथ्य हैं कि भगवा दल के नेताओं ने राज्य की चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया था।

डोटासरा ने यहां संवाददाताओं से कहा,'‘मैं कहना चाहता हूं कि हमारे पास और भी बहुत बड़े तथ्य हैं जो यह साबित करने के लिए पर्याप्त हैं कि अमित शाह, (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी, धर्मेंद्र प्रधान व बाद में राज्यसभा सांसद बने एक व्यक्ति ने राजस्थान की लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गयी सरकार को गिराने का षडयंत्र किया था।'’

डोटासरा ने कहा,'‘ पैसे का षडयंत्र चला, खरीदने की कोशिश हुई लेकिन हमारे विधायक डटे रहे और उनके कुप्रयास सफल नहीं हुए।'’

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार को आरोप लगाया था कि भाजपा ने कुछ महीने पहले उनकी सरकार को गिराने का प्रयास किया था और वह 'यह गेम फिर शुरू कर रही है।' हालांकि भाजपा नेताओं ने गहलोत के आरोपों को मर्यादाहीन बताते हुए खारिज कर दिया।

डोटासरा ने भाजपा नेताओं के गहलोत के आरोपों को लेकर दिए गए बयानों की ओर इशारा करते हुए कहा,‘‘मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह से पूछना चाहता हूं कि क्या भाजपा के केंद्रीय नेताओं की शह पर आपने राजस्थान की प्रजातांत्रिक ढंग से चुनी गयी सरकार को गिराने का षडयंत्र नहीं किया था?, क्या आपने राज्यपाल महामहिम को विधानसभा सत्र बुलाने से नहीं रोका था?'’

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा,‘'राजस्थान में जिस तरह से भाजपा के केंद्र व राज्य के नेताओं ने सरकार गिराने के प्रयास का घिनौना कृत्य किया, वह राजस्थान ही नहीं, बल्कि समूचे देश की जनता ने देखा।'’

किसानों के आठ दिसंबर के भारत बंद के बारे में डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है और राजस्थान में बंद रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह