लाइव न्यूज़ :

हमें पूरा हक है और हम काम शुरू करने जा रहे हैं: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने मेकेदातु परियोजना पर कहा

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:55 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को एक बार फिर कहा कि कावेरी नदी पर मेकेदातु परियोजना को लागू करने का राज्य को पूरा हक है और पड़ोसी तमिलनाडु की आपत्ति के बावजूद हम काम शुरू करेंगे।

उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ चर्चा की और राज्य में मेकदातु व अन्य सिंचाई परियोजनाओं को लागू करने के लिये केंद्र से मंजूरी मांगी।

मेकेदातु परियोजना को लेकर तमिलनाडु की आपत्ति से जुड़े एक सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा, “मैं तमिलनाडु या किसी और राज्य के बारे में चर्चा नहीं करना चाहता। हमें पूरा हक है और हम काम शुरू करने जा रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेकेदातु समेत राज्य में सिंचाई परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में हम सभी परियोजनाओं को पूरा करने जा रहे हैं और वह (केंद्रीय मंत्री) केंद्र से हर तरह से मदद देंगे…,उन्होंने हमें परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिये केंद्र से मंजूरी प्रदान करने के संदर्भ में सभी मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया है।”

कृष्णा न्यायाधिकरण फैसले की गजट अधिसूचना, मेकेदातु परियोजना को पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी, ऊपरी कृष्णा परियोजना, कलासा-बंडूरी नाला परियोजना, येत्तिनाहोल परियोजना के कार्यान्वयन समेत अन्य परियजोनाओं को लेकर चर्चा हुई।

राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को मेकेदातु परियोजना को लेकर स्थिति की जानकारी दी और उनसे मंजूरी का अनुरोध किया जो केंद्र सरकार के पास लंबित है।

उन्होंने कहा, “विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दी गई है और इसे कावेरी निगरानी समिति को संदर्भित किया गया है, केंद्रीय मंत्री को पूरी मामले की जानकारी है और उन्होंने इस मामले को देखने व कर्नाटक के साथ न्याय का भरोसा दिया है।”

कर्नाटक की तरफ से यह बयान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कर्नाटक द्वारा मेकेदातु में बांध बनाए जाने के प्रयास की आलोचना करते हुए केंद्रीय सरकार से इस प्रस्ताव को मंजूरी न देने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह