लाइव न्यूज़ :

अब कुत्ता रखने के लिए हर साल वसूले जाएंगे 5000 रुपये, पार्कों में शौच करवाने वालों पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 16, 2019 14:30 IST

गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा के मुताबिक, क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए दायर शिकायतों पर कार्रवाई की गई है और हमने कुत्ते के मालिक के लिए लाइसेंस शुल्क 5,000 रुपये रखने का फैसला किया है।

Open in App

आमतौर पर पार्कों और सड़क पर देखा जाता है कि पालतू कुत्तों को लोग शौच करवाते हैं और स्वच्छता को बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जाता है। इससे कई लोगों समस्या होती है और वह इसकी शिकायत नगर निगम से करते हैं। अब कुत्ता मालिकों को कुत्ते रखना महंगा पड़ने वाला है। साथ ही साथ उन्हें कुत्ते पालने के लिए साल में पांच हजार रुपये हर साल भी देने होंगे। दरअसल, ये नियम गाजियाबाद के लोगों को लिए लागू हुआ है। 

गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा के मुताबिक, क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए दायर शिकायतों पर कार्रवाई की गई है और हमने कुत्ते के मालिक के लिए लाइसेंस शुल्क 5,000 रुपये रखने का फैसला किया है। अगर कोई कुत्ता पार्कों में शौच करता हुआ पाया जाता है, तो मालिक पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए नगर निगम पहले सर्वे करवाएगा। उसके बाद इस समय को अमल में लाया जाएगा। निगम ने पंजीकरण शुल्क लगाने का प्रावधान पंजीकरण का अधिकार नगर निगम अधिनियम 1959 के तहत किया है। बताया गया है कि गाजियाबाद में करीब 80 हजार से ज्यादा पालतू कुत्ते हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया