लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-NCP का हुआ गठबंधन, महाराष्ट्र में 40 सीटों पर बनी सहमती

By स्वाति सिंह | Updated: January 5, 2019 09:27 IST

बताया जा रहा है कि नेताओं ने चुनावों के मद्देनजर बीड समेत कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतभेदों को हल करने पर भी चर्चा की।

Open in App

एनसीपी नेता प्रफुल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि हमने फैसला किया है एनसीपी और कांग्रेस महाराष्ट्र में मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा फिलहाल 8 सीटों के लिए अभी kके लिए कोई फैसला नहीं लिया गया है।

वहीं, उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि हमारी पार्टी और कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे पर बातचीत में प्रगति की है और एक जैसी विचारधारा वाले दलों से उनके गठबंधन को चुनाव में 'बड़ी सफलता' मिलेगी।

पटेल ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच राज्य में 40 लोकसभा सीटों पर सहमति बन गई है जबकि बाकी की आठ सीटों पर फैसला अभी किया जाना है। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के बाद यह सीटों के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां सीटों के बंटवारे पर अपने जैसी विचारधारा वाली पार्टियों से चर्चा कर रही है। पटेल ने बताया, 'कांग्रेस और राकांपा ने आगामी 2019 लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे पर चर्चा में प्रगति की है।'

उन्होंने कहा, 'हमारा हमेशा से यह मानना है कि एक जैसी विचारधारा वाली पार्टियों को एक-साथ आना चाहिए। मुझे विश्वास है कि गठबंधन को बड़ी सफलता मिलेगी।' पटेल ने किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बगैर कहा, 'हम बी आर आंबेडकर की विचारधारा में विश्वास रखने वाले दलों को एक साथ लाना चाहते हैं।'

बताया जा रहा है कि नेताओं ने चुनावों के मद्देनजर बीड समेत कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतभेदों को हल करने पर भी चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और राकांपा का केंद्रीय नेतृत्व सीटों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय लेगा। उन्होंने कहा, 'अब गेंद केंद्रीय नेताओं के पाले में है। दोनों पार्टियां सीटों के बंटवारे के संबंध में अपनी रिपोर्टों को अपने-अपने केंद्रीय नेताओं को सौंपेगी। इसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया