पश्चिम बंगाल: भारतीय जनता पार्टी का बंद का ऐलान, टीएमसी पर लगाया निकाय चुनाव में धांधली का आरोप
By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2022 21:52 IST2022-02-27T21:50:09+5:302022-02-27T21:52:13+5:30
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार मीडिया एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा है, हमने कल 12 घंटे बंद (हड़ताल) का आह्वान किया है।

पश्चिम बंगाल: भारतीय जनता पार्टी का बंद का ऐलान, टीएमसी पर लगाया निकाय चुनाव में धांधली का आरोप
कोलकाता:पश्चिम बंगाल में रविवार को हुए 108 नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ दल टीएमसी पर चुनाव में हिंसा और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। बीजेपी ने इसके विरोध में 28 फरवरी को 12 घंटे के लिए राज्य में बंद का आवाह्न किया है।
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार मीडिया एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा है, हमने कल 12 घंटे बंद (हड़ताल) का आह्वान किया है। आज नगर निगम चुनाव में महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई और सैकड़ों लोगों ने विभिन्न स्थानों पर बूथों में प्रवेश किया। यहां लोकतंत्र को ध्वस्त किया जा रहा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि राज्य सरकार किसी भी बंद या हड़ताल की अनुमति नहीं देगी। सभी स्कूल, कॉलेज खुले रहेंगे। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी कि सभी प्रतिष्ठान और सेवाएं सुचारू रूप से काम करें और कोई व्यवधान न हो।
We have called for a 12 hours bandh (strike) tomorrow. Today in municipal elections women were misconducted and hundreds of people entered booths in various locations. Democracy is being demolished here: West Bengal BJP chief Sukanta Majumdar pic.twitter.com/ysPw0HqvKW
— ANI (@ANI) February 27, 2022
पश्चिम बंगाल बीजेपी विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा, नगर निकाय चुनाव में आज (रविवार) मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं पर हमला किया गया। मतदाताओं को स्वतंत्र रूप से वोट डालने की अनुमति नहीं थी। बीती रात महिला कार्यकर्ताओं को पीटा गया, हमारे कई नेताओं पर हमले हुए।
वहीं भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर मांग की है कि राज्य में हुए 108 नगर पालिकाओं के चुनाव को अमान्य घोषित किए जाएं। बीजेपी का आरोप है कि राज्य में हुए नगर निकाय चुनाव में मौजूदा राज्य सरकार हिंसा को रोकने में नाकाम रही है। चुनाव में असमाजिक तत्वों, गुंडों और सत्तारूढ़ टीएमसी के कार्यकर्ताओं के द्वारा हिंसा की गई है। अपने पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं।
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में 108 नगर पालिकाओं के लिए मतदान रविवार को संपन्न कराया गया। चुनाव के दौरान खबर आई थी कि उत्तर 24 परगना में पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव के लिए मतदान के दौरान टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है।