लाइव न्यूज़ :

कई वर्षों से कश्मीर में हमारे पर्यवेक्षक रहे हैं :स्वीडन के राजा

By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:06 IST

सिलविया ने कहा, ‘‘यह शानदार था क्योंकि हमने सिर्फ प्लास्टिक और समुद्र की तस्वीरें देखी हैं। अब हम देख सकते हैं कि समुद्र प्लास्टिक का क्या करता है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देस्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ ने यहां बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में कई वर्षों से उनके देश के ‘‘पर्यवेक्षक’’ रहे हैं। कश्मीर में शेष पाबंदियों को हटाने की स्वीडन की अपील से जुड़ी खबरों को लेकर यह टिप्पणी आई है।

 स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ ने यहां बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में कई वर्षों से उनके देश के ‘‘पर्यवेक्षक’’ रहे हैं। कश्मीर में शेष पाबंदियों को हटाने की स्वीडन की अपील से जुड़ी खबरों को लेकर यह टिप्पणी आई है। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद अगस्त में ये पाबंदियां लगाई गई थी।

गुस्ताफ ने यहां पत्रकारों के एक समूह से कहा, ‘‘हम कह सकते हैं कि हमारे पास स्वीडन के ऐसे लोग हैं, जो कई बरसों से कश्मीर के इन इलाकों में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने का प्रयास कर रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि स्वीडन का शाही जोड़ा भारत की पांच दिनों की यात्रा पर है। शाही दंपती ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।

यह पूछे जाने पर कि कश्मीर मुद्दे के हल के लिए दिल्ली में भारतीय नेतृत्व के साथ मुलाकात के दौरान क्या स्वीडन ने मध्यस्थता की कोई पेशकश की, उन्होंने इसका जवाब देने से इनकार करते हुए राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करने की नीति का हवाला दिया।

गुस्ताफ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से सोमवार एवं मंगलवार को मुलाकात की। गुस्ताफ की पत्नी महारानी सिलविया ने यहां बुधवार सुबह वर्सोवा समुद्र तट की शाही दंपती की यात्रा का उल्लेख किया। वहां उन्होंने समुद्री तट की सफाई करने के कार्य में हिस्सा लिया। सिलविया ने कहा, ‘‘यह शानदार था क्योंकि हमने सिर्फ प्लास्टिक और समुद्र की तस्वीरें देखी हैं। अब हम देख सकते हैं कि समुद्र प्लास्टिक का क्या करता है।’’ 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos