लाइव न्यूज़ :

हम कलकत्ता के ब्रिज को लखनऊ में नहीं दिखाते: कल्ला

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:52 IST

Open in App

जयपुर, 14 सितंबर राजस्थान के ऊर्जा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने उत्तर प्रदेश के एक विज्ञापन में कथित रूप से कोलकाता के फ्लाईओवर की तस्वीर का इस्तेमाल होने पर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साधा और विधानसभा में कहा कि हम कोलकाता के ब्रिज को लखनऊ में नहीं दिखाते।

डॉ कल्ला राज्य में बिजली की स्थिति को लेकर सदन में हुई चर्चा पर वक्‍तव्‍य दे रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में लोकहित के काम कर रही है जो काम धरातल पर दिख रहे हैं। हम ट्वीट, पोस्टर से सरकार नहीं चलाते, हम कोलकाता के ब्रिज को लखनऊ में नहीं दिखाते। जनता को भ्रमित नहीं करते।'’

कल्ला ने मुख्य विपक्षी दल भाजपा पर वार करते हुए कहा, ‘‘हमारी सरकार ने जो फैसले किए हैं वे अब जमीन पर हकीकत के रूप में उतर रहे हैं। इससे आपको परेशानी होती है तो होती रहे।’’

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक अंग्रेजी समाचार पत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के एक विज्ञापन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन के तहत राज्य की आर्थिक प्रगति को दर्शाने के लिए कथित रूप से कोलकाता के एक फ्लाईओवर की तस्वीर का इस्तेमाल किये जाने पर विवाद हो गया था। हालांकि अखबार में बाद में एक शुद्धि पत्र जारी किया था।

विपक्ष के सदस्य कल्ला के बयान से असंतुष्ट नजर आए। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया व उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सत्ता पक्ष के सदस्यों के साथ नोकझोंक भी हुई। राठौड़ ने आरोप लगाया कि सरकार महंगी बिजली खरीदकर भ्रष्टाचार कर रही है। विपक्ष ने बाद में मंत्री के बयान पर असंतोष जताते हुए सदन से बहिर्गमन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू