लाइव न्यूज़ :

हमारा कोई सांसद या विधायक नहीं है इसलिए परिसीमन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते: पीडीपी

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:48 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 जून पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में चल रही परिसीमन प्रक्रिया में वह भागीदारी नहीं कर सकती क्योंकि इसमें केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधि ही हिस्सा ले सकते हैं और पार्टी का अभी कोई सांसद या विधायक नहीं है।

पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि परिसीमन आयोग का गठन इस तरह हुआ है कि इस काम में केवल निर्वाचित प्रतिनिधि ही शामिल हो सकते हैं।

बुखारी से इस मुद्दे पर उनकी पार्टी तथा गुपकर गठबंधन के रूख के बारे में सवाल किया गया था। उल्लेखनीय है कि पीडीपी तथा नेशनल कॉन्फ्रेंस भी गुपकर गठबंधन का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ‘‘गठबंधन की तरफ से मैं कुछ नहीं कह सकता। हालांकि, जहां तक पीडीपी का सवाल है तो मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं कि इसमें शामिल होने का फैसला गठबंधन का नहीं बल्कि उसमें शामिल दलों का अपना है।’’

उन्होंने यह भी बताया कि आयोग की कार्यवाही में पीडीपी शामिल इसलिए नहीं हो सकती क्योंकि विधानसभा या संसद में अभी उसका कोई भी सदस्य नहीं है।

लोकसभा में पीडीपी का कोई सांसद नहीं है, वहीं राज्यसभा में भी उसके सदस्यों का कार्यकाल या तो पूरा हो चुका है या फिर उन्हें निष्कासित किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह