लाइव न्यूज़ :

हम राष्ट्रवाद और विकास को अलग-अलग नहीं मानते, ये दोनों एक-दूसरे के पूरक हैंः भूपेन्द्र यादव

By भाषा | Updated: October 11, 2019 14:10 IST

महाराष्ट्र में भाजपा..शिवसेना गठबंधन की संभावना के संबंध में भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि महाराष्ट्र की जनता भाजपा..शिवसेना गठबंधन को पूरा समर्थन देगी और वह तीन चौथाई सीटों पर जीत हासिल कर सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के विकास के साथ सभी वर्गों के विकास के लिये बेहतरीन काम किया है।2014 के विधानसभा चुनाव दोनों दलों ने अलग-अलग लड़ा था।

विधानसभा चुनाव में विकास एवं स्थानीय मुद्दों को नजरंदाज करने के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है और उनकी पार्टी राष्ट्रवाद एवं विकास को एक दूसरे का पूरक मानती है।

यादव ने कहा, ‘‘ विपक्ष के आरोपों को जनता ने पिछले लोकसभा चुनाव में खारिज कर दिया था और इन विधानसभा चुनाव में भी नकार देगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम राष्ट्रवाद और विकास को अलग-अलग नहीं मानते। ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।’’

गौरतलब है कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल भाजपा नीत सरकार पर चुनाव में बालाकोट, अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों को उठाकर बेरोजगारी एवं स्थानीय मुद्दे से ध्यान बांटने का आरोप लगाते रहे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा..शिवसेना गठबंधन की संभावना के संबंध में भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि महाराष्ट्र की जनता भाजपा..शिवसेना गठबंधन को पूरा समर्थन देगी और वह तीन चौथाई सीटों पर जीत हासिल कर सकेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षो में प्रदेश में भाजपा ने स्थायी सरकार देते हुए राज्य के विकास के साथ सभी वर्गों के विकास के लिये बेहतरीन काम किया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से भाजपा 150 और शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि छोटे सहयोगी दलों के लिए 14 सीटें छोड़ी गई हैं।

2014 के विधानसभा चुनाव दोनों दलों ने अलग-अलग लड़ा था। 2014 में भाजपा को 122 जबकि शिवसेना को 63 सीटें मिलीं। पूर्ण बहुमत से 20 सीट दूर रहने की वजह से भाजपा ने शिवसेना की मदद से सरकार बनाई। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग गठबंधन में भाजपा, शिवसेना, आरपीआई (ए), आरएसपी और रैयत क्रांति पार्टी जैसे दल शामिल हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी