सरकार बनने के चार महीने में हमने 505 में से 202 वारे पूरे किये: स्टालिन

By भाषा | Updated: September 25, 2021 15:43 IST2021-09-25T15:43:51+5:302021-09-25T15:43:51+5:30

We completed 202 out of 505 wars in four months of government formation: Stalin | सरकार बनने के चार महीने में हमने 505 में से 202 वारे पूरे किये: स्टालिन

सरकार बनने के चार महीने में हमने 505 में से 202 वारे पूरे किये: स्टालिन

चेन्नई, 25 सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार चुनावी वादों को लेकर प्रतिबद्ध है और विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 505 वादों में से 202 को पूरा किया है।

इस अनोखी उपलब्धि पर गर्व करते हुए उन्होंने दावा किया कि इस भारतीय उपमहाद्वीप में किसी अन्य सरकार ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उपलब्धियों की सूची के साथ वह हर तीन माह में एक बार उनसे मिलेंगे और सरकार की प्रगति से अवगत कराएंगे।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर पोस्ट किये गये वीडियो में कहा, ‘‘ 505 वादों में 202 वादे मेरी सरकार ने चार महीने में पूरे किये। भारतीय उपमहाद्वीप की सभी सरकारों में बस द्रमुक की सरकार को क्रियान्वन की ऐसी रफ्तार का श्रेय दिया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को क्षणिक रफ्तार के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

स्टालिन ने कहा, ‘‘ हम इसी तरह अपना कार्य करते हैं और रोज करते रहेंगे। हम आपको अपनी सरकार की प्रगति के बारे में बताने के लिए हर तीन महीने पर उपलब्धियों की सूची के साथ एक बार आपसे मिलेंगे। ’’

उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सात मई को पदभार ग्रहण करने के कुछ ही घंटों में कोरोनो वायरस राहत के तौर पर राशन कार्डधारक सभी 2.09 करोड़ परिवारों को 4000 रूपये, अवैन दूध के दाम में तीन रूपये प्रति लीटर की कमी, सरकारी सिटी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा आदि से संबंधित पांच अहम फाइलों पर दस्तखत किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: We completed 202 out of 505 wars in four months of government formation: Stalin

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे