लाइव न्यूज़ :

हम दुनिया की सबसे खूबसूरत ‘फिल्म सिटी’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध : योगी

By भाषा | Updated: December 2, 2020 21:04 IST

Open in App

लखनऊ, दो दिसंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में दुनिया की सबसे खूबसूरत ‘फिल्म सिटी’ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बुधवार को कहा कि यह सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए होगी।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने मुंबई के एक निजी होटल में फिल्म जगत से जुड़े नामी कलाकारों निर्माता और निर्देशकों के साथ बातचीत में कहा, “हम नोएडा में सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिए नहीं, पूरी दुनिया के लिए फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म सिटी आपकी जरूरतों के अनुसार होगी, आप सुझाव दें। उसी के अनुसार अपने वादे के अनुरूप, नोएडा में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए उत्तर प्रदेश में सारी जरूरी चीजें हैं। विंध्य इलाके में प्रकृति का अनुपम सौंदर्य, संस्कृति और इतिहास की सम्पन्न विरासत समेटे बुन्देलखण्ड, भगवान श्री राम की अयोध्या के अलावा और भी बहुत कुछ है।

इस दौरान फिल्मी हस्तियों ने अपने सुझाव दिए और कुछ ने अपनी परियोजनाओं और फिल्म को लेकर व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा भी जाहिर की।

योगी ने कहा, “हम जिस जगह फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं, वह दिल्ली से सटी है। भगवान कृष्ण की मथुरा, वृंदावन मात्र आधे घंटे और आगरा सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है। कनेक्टिविटी और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी बेहतरीन हैं।”

मुख्यमंत्री ने फिल्मी हस्तियों से उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था के बारे में कहा, “रही माहौल की बात, तो हम तो राम को मानते हैं। परंपरा के अनुसार राम-राम कहकर सज्जनों का स्वागत करते हैं। दुर्जनों के लिए एक ही शब्द है, राम नाम सत्य का।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?