पाकिस्तान से बातचीत किये बिना हम शांति से नहीं रह सकते: फारूक अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: October 22, 2021 01:27 IST2021-10-22T01:27:59+5:302021-10-22T01:27:59+5:30

We can't live in peace without talking to Pakistan: Farooq Abdullah | पाकिस्तान से बातचीत किये बिना हम शांति से नहीं रह सकते: फारूक अब्दुल्ला

पाकिस्तान से बातचीत किये बिना हम शांति से नहीं रह सकते: फारूक अब्दुल्ला

जम्मू, 21 अक्टूबर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए जोर देते हुए कहा कि ''जब तक आप पाकिस्तान से बात नहीं करते, तब तक हम कभी जम्मू-कश्मीर में शांति से नहीं रह सकते।''

उन्होंने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती होती तो लोग यहां (जम्मू-कश्मीर में) सियालकोट (पाकिस्तान) से चाय पीने आते।

अब्दुल्ला ने कहा, ''हम वहां (सियालकोट) जाते। पहले ऐसा होता था। आजादी से पहले लोग ट्रेनों में आते थे।''

उन्होंने यहां पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं आज भी विश्वास के साथ कहता हूं, जब तक आप (भारत) पाकिस्तान से बात नहीं करते और एक-दूसरे के साथ दोस्ती से हाथ नहीं मिलाते, तब तक हम कभी भी शांति से नहीं रह सकते, कभी भी। मुझसे यह बात लिखवा लीजिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: We can't live in peace without talking to Pakistan: Farooq Abdullah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे