लाइव न्यूज़ :

हम बांग्ला हिंदुओं की मनोदशा महसूस कर सकते हैं, हम उनके साथ खड़े हैं: इमाम एसोसिएशन

By भाषा | Updated: October 17, 2021 16:05 IST

Open in App

कोलकाता, 17 अक्टूबर पश्चिम बंगाल में मुसलमानों के प्रतिनिधि संगठन बंगाल इमाम एसोसिएशन ने दूर्गा पूजा के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले की निंदा की है और सभी से भारत एवं पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों के साथ खड़ा रहने का आह्वान किया है।

एसोसिएशन ने शनिवार को जारी किये गये एक बयान में कहा कि बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से जुड़े कम से कम 32,000 आयोजन किये गये हैं और सभी को सौहार्द और भाईचारे के साथ यह त्योहार मनाना चाहिए था।

एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद याहिया ने एक बयान में कहा, ‘‘लेकिन कुछ निहित स्वार्थ वाले लोगों ने कई पूजा पंडालों में बड़े पैमाने पर आगजनी कराने के लिए कोमिला के एक पंडाल की छिटपुट घटना की तस्वीरें फैलायीं और सांप्रदायिक जहर के बीज बोये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दो समुदायों के बीच भेदभाव पैदा करने की इन ताकतों की साजिश को समझने के लिए किसी रॉकेट साइंस की जरूरत नहीं है और ये ताकतें ऐसी हरकतों से किसी भी धर्म का महिमामंडन नहीं कर रही हैं। भारत में अल्पसंख्यक समुदाय का सदस्य होने के नाते हम बांग्लादेश के हिंदुओं की मनोदशा महसूस करते हैं जो उस देश में अल्पसंख्यक हैं। हम इस घड़ी उनके साथ खड़े हैं। ’’

उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहें एवं फर्जी सूचना फैलाने एवं गड़बड़ी पैदा करने की किसी भी कोशिश को लेकर सावधान रहने का भी आह्वान किया।

बांग्लादेश में मंदिरों एवं दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ की गयी है तथा बदमाशों एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच झड़प में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। उसके बाद प्रभावित जिलों में अर्धसैनिक बल तैनात किये गये।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका में हाल में दक्षेश्वरी नेशनल मंदिर में एक कार्यक्रम में हिंदुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोषियों को ढूंढ निकाला जाएगा और दंडित किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पड़ोसी देश की सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की कि स्थिति नियंत्रण में आये और वहां भारतीय मिशन इस विषय पर बांग्लादेश के अधिकारियों के संपर्क में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल