लाइव न्यूज़ :

हम ममता सरकार के खिलाफ लोगों के गुस्से को महसूस कर सकते हैं : शाह

By भाषा | Updated: November 5, 2020 15:09 IST

Open in App

बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल), पांच नवंबर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भारी रोष को महसूस कर रहे हैं और इस सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है।

शाह ने लोगों का आह्वान किया कि ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को मूर्त रूप देने के लिए भाजपा को अगली सरकार बनाने का मौका दें।

क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शाह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ कल रात से मैं पश्चिम बंगाल में हूं और ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों की भारी नाराजगी महसूस कर सकता हूं। हमें नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में बदलाव लाने का पूरा भरोसा है।’’

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह ने भाजपा सदस्यों की ‘हत्या’ को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं और उन पर अत्याचार हो रहा है, मैं महसूस कर सकता हूं कि ममता बनर्जी सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है।’’

शाह ने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि बंगाल में अगली सरकार हम दो तिहाई बहुमत से बनाएंगे।’’

गृहमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान और आयुष्मान भारत सहित केंद्र की करीब 80 योजनाओं का लाभ राज्य के गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ ममता बनर्जी सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचने नहीं दे रही। गरीबों, आदिवासियों और पिछड़े समुदायों के लिए बनाई गई 80 से अधिक योजनाओं को राज्य में लागू नहीं करने दिया जा रहा।’’

शाह ने कहा, ‘‘ ममता दीदी की गलत धारणा है कि केंद्रीय योजनाओं को लागू नहीं कर वह भाजपा को राज्य में रोक सकती हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर इन योजनाओं की वह अनुमति दें तो हो सकता है कि गरीब उन पर भी विचार करें।’’

शाह वर्ष 2021 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी संगठन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार रात को कोलकाता पहुंचे। उन्होंने रेखांकित किया कि पश्चिम बंगाल सीमावर्ती राज्य है और देश की सुरक्षा इससे जुड़ी हुई है।

बांकुड़ा के एक दिवसीय दौरे पर आए शाह के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय भी मौजूद थे।

उनका जिले में पार्टी की बैठक करने का कार्यक्रम है। वह विभिन्न समुदायों और सामाजिक समूहों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बांकुड़ा आदिवासी और पिछड़े समुदाय की आबादी वाला जिला है और यह उन जिलों में शामिल है जहां पर भाजपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी गहरी पैठ बनाई।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह