हम सांप्रदायिक समरसता में विश्वास रखते हैं: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: December 18, 2020 14:29 IST2020-12-18T14:29:32+5:302020-12-18T14:29:32+5:30

We believe in communal harmony: Mamata Banerjee | हम सांप्रदायिक समरसता में विश्वास रखते हैं: ममता बनर्जी

हम सांप्रदायिक समरसता में विश्वास रखते हैं: ममता बनर्जी

कोलकाता, 18 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि सभी धर्म, संप्रदाय और जाति के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

उन्होंने ट्वीट किया, “आज अल्पसंख्यक अधिकार दिवस है। भारत अनेकता में एकता की धरती है और सभी धर्म, संप्रदाय और जाति के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हम सांप्रदायिक समरसता में विश्वास रखते हैं। एकता में बल है। विभाजित होकर हम हार जाएंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ‘ऐक्यश्री’ योजना चलाती है जिससे अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है।

उन्होंने ट्वीट किया, “वर्ष 2011 से, 5,657 करोड़ रुपये की 2.03 करोड़ छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक छात्रों को दी जा चुकी है जो देश में सर्वाधिक है।”

ऐक्यश्री योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के गरीब पृष्ठभूमि के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: We believe in communal harmony: Mamata Banerjee

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे