लाइव न्यूज़ :

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन पर हमारी बात चल रही है: जयंत चौधरी

By भाषा | Updated: October 16, 2021 19:12 IST

Open in App

सहारनपुर, 16 अक्टूबर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर उनकी बात चल रही है।

अपने पिता चौधरी अजित सिंह जी के निधन के बाद यहां पहली बार आये जयंत चौधरी ने कहा, ‘‘उतर प्रदेश में जो चुनौतियां है उन्हें दूर करने के लिये हमें अपनी ताकत बढानी है ।’’

वह सहारनपुर जिले के गंगोह मे जन आशीर्वाद रैली से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे । जयंत ने कहा कि उनकी सपा नेताओं के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है।

लखीमपुरखीरी की घटना पर जयंत चौधरी ने कहा, ‘‘सरकार अभी तक पीड़ित परिवारों को न्याय नही दिला पाई है । ...गृहराज्य मंत्री का इस्तीफा हुआ नहीं है बल्कि (केंद्रीय गृहमंत्री) अमित शाह जी ने उन्हें दिल्ली बुलाकर उनकी पीठ थपथपाया और (उन्हें) यह कहकर वापस भेज दिया कि काम चालू रखो । यह हमारे अन्नदाता का बहुत बडा अपमान है, किसान इस बात को भूलेगा नहीं । ’’

उन्होंने ने कहा कि भाजपा किस आधार पर यह बात कह रही है कि वह पूर्ण बहुमत से सता में आयेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक न तो किसानों की आय दुगुनी हुई, न ही उसने जो वायदे किये थे वे पूरे हुए,हर वर्ग की कठिनाइया बढ ही गई हैं।

रालोद नेता ने अपनी जनसभा में नौजवानों, किसानों, मजदूरों सभी से आहवान किया कि वे जातिवाद ओर धर्म की राजनीति से उपर उठकर मुल्क की तरक्की के लिये भाजपा सरकार को उखाड फेकें ।

उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर कटाक्ष करते हुए जयंत चौधरी ने कहा, ‘‘ योगी जी को राजपाट छोडकर पूजापाठ करना चाहिये । हमने उनके चेहरे पर कभी हंसी नही देखी है लेकिन जब वह बछडो के बीच जाते है तो वे मुस्कराते हैं ।’’

उन्होंने कहा कि रालोद की सरकार बनी तो पश्चिमी उतर प्रदेश में उच्च न्यायालय की पीठ बनायी जाएगी तथा किसानों की सम्मान राशि को छह हजार से बढाकर 12 हजार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह