लाइव न्यूज़ :

Danish Siddiqui: दानिश सिद्दकी की हत्या पर तालिबान ने कहा- 'पत्रकार की मौत में हमारा कोई हाथ नहीं'

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 17, 2021 11:41 IST

रॉयर्टस के लिए काम करने वाले भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दकी की हत्या पर तालिबान ने सफाई जारी की है। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि पत्रकार की मौत में हमारा कोई हाथ नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने पत्रकार दानिश सिद्दकी की मौत पर जताया खेदतालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पत्रकार की हत्या में हमारा कोई हाथ नहीं है तालिबान ने कहा कि पत्रकारों को युद्ध क्षेत्र में जाने से पहले हमें सूचित करना चाहिए

दिल्ली : भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दकी की हत्या को लेकर तालिबान ने कहा कि इस घटना में हमारा कोई हाथ नहीं है । तालिबान ने अपने बयान में कहा कि हमें नहीं पता है कि भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दकी की हत्या कैसे हुए है। साथ ही तालिबान की ओर से पुलित्जर पुरस्कार विजेता दानिश की मौत पर खेद भी जताया गया । तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने शक्रवार को सीएनएन न्यूज-18 से बात करते हुए कहा कि 'हमें नहीं पता कि किसी फायरिंग में पत्रकार मारा गया । हम नहीं जानते कि उनकी मृत्यु कैसे हुई । '

पत्रकारों को हमें युद्ध क्षेत्र में जाने से पहले सूचित करना चाहिए 

तालिबान प्रवक्ता ने कहा की क्षेत्र में प्रवेश करने वाले पत्रकारों को भी सूचित करना चाहिए । हम उस व्यक्ति की उचित देखभाल करेंगे । उन्होंने कहा कि भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी के निधन पर हमें दुख है । हमें खेद है कि पत्रकार हमें सूचित किए बिना युद्ध क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं ।

आपको बता देंगे रॉयटर्स के लिए फोटो पत्रकार के रूप में काम करने वाले दानिश सिद्दकी की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी । जब वह  पाकिस्तान के करीब एक बॉर्डर क्रॉसिंग पर अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान लड़ाकों के बीच हो रही झड़प को कवर कर रहे थे । उनका शव करीब 5:00 बजे रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति को सौंपा गया ।

रॉयटर्स ने हत्या पर जताया दुख 

इस घटना पर रॉयटर्स के अध्यक्ष माइकल फ्रीडे बर्ग और एडिटर इन चीफ एलेसेंड्रा गैलोनी ने एक बयान में कहा कि हम इस क्षेत्र में अधिकारियों के साथ काम करते हुए तत्काल अधिक जानकारी की मांग करते हैं । दानिश एक अच्छे पत्रकार, समर्पित पति और पिता के साथ अच्छे सहयोगी  भी थे । इस बुरे समय में हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ हैं । भारत के अधिकारी दानिश के शव को वापस लाने में जुटे हुए हैं । 

टॅग्स :अफगानिस्तानहत्यातालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं