लाइव न्यूज़ :

हम स्टेन स्वामी को ‘सिपर’ और ‘स्ट्रॉ’ मुहैया करा रहे हैं : जेल अधिकारी

By भाषा | Updated: November 29, 2020 13:34 IST

Open in App

मुंबई, 29 नवंबर एल्गार परिषद-माओवादी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार और तलोजा जेल में बंद आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी को ‘सिपर’ और अन्य सुविधाएं गिरफ्तारी के दूसरे दिन से मुहैया कराई जा रही है।

यह बात रविवार को जेल के वरिष्ठ अधिकारी ने कही।

उल्लेखनीय है कि 83 वर्षीय स्वामी पार्किंसन सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्हें आठ अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं।

वरिष्ठ जेल अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि स्वामी को ‘सिपर’ और ‘स्ट्रॉ’ नहीं देने का आरोप ‘‘आधारहीन’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘सिपर और स्ट्रॉ ही नहीं, हम उन्हें व्हील चेयर, चलने के लिए छड़ी सहित अन्य सुविधाएं दे रहे हैं। उन्हें दो सहायक भी मुहैया कराए गए हैं।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि वह मरीज हैं। वह पार्किंसन बीमारी से ग्रस्त हैं। ऐसे में हम उनकी जरूरत के सामान क्यों नहीं मुहैया कराएंगे।’’

इस बीच, दिल्ली के कुछ वकीलों ने कार्यकर्ता को एक पत्र के साथ ‘स्ट्रॉ’ और ‘सिपर’ का पार्सल शनिवार के तलोजा जेल भेजा।

जेल को लिखे पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले वकीलों में शामिल नंदिता राव ने कहा, ‘‘एक वकील के नाते हमें स्थिति से दुख हुआ क्योंकि जेल नियमावली के अनुसार जिन कैदियों की विशेष जरूरत होती है, उन्हें वह चीज मुहैया कराई जाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम महसूस करते हैं कि न्यायिक हिरासत के दौरान अगर किसी को सम्मानजनक तरीके से पानी पीने का अधिकार भी नहीं मिलता तो यह संविधान और मानवता के मौलिक मूल्यों का निरादर है।’’

उल्लेखनीय है कि स्वामी ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत में याचिका दायर कर ‘सिपर’ और ‘स्ट्रॉ’ मुहैया कराने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां