लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा मामले की जांच से हम संतुष्ट नहीं : टिकैत

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:05 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 14 अक्टूबर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच पर असंतोष जताते हुए कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई न होने तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सकता।

टिकैत ने बृहस्पतिवार को टप्पल में एक निजी समारोह से इतर संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा लखीमपुर खीरी मामले की जांच को प्रभावित कर रहे हैं। जिस तरह से इस मामले की जांच हो रही है उससे हम पूरी तरह असंतुष्ट हैं।’’

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया यह समझती है कि जब तक गृह राज्य मंत्री को नहीं हटाया जाएगा तब तक न्याय नहीं हो सकता।

टिकैत ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड में गिरफ्तार किए गए मामले के मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की 'रेड कारपेट गिरफ्तारी' की गई है और उसके साथ वीआईपी जैसा व्यवहार किया जा रहा है। इससे किसानों की नाराजगी और बढ़ गई है।

उन्होंने दोहराया कि केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अपनी मांगों के समर्थन में 18 अक्टूबर को छह घंटे का रेल रोको प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा 26 अक्टूबर को लखनऊ में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष तथा उसके कुछ अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। आशीष को पिछले शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान