लाइव न्यूज़ :

हम जांच से नहीं डरते : शिवसेना विधायक के परिसरों पर ईडी के छापे को लेकर राउत ने कहा

By भाषा | Updated: November 25, 2020 17:34 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक की संपत्ति पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे के एक दिन बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि वे जांच से नहीं डरते हैं।

राउत ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के तहत ईडी ने छापेमारी की ।

राउत ने कहा कि वह ईडी को भाजपा के 120 नेताओं की सूची भेजेंगे और देखेंगे कि क्या केंद्रीय एजेंसी उन्हें जांच के लिए बुलाती है ।

राउत ने आरोप लगाया, ‘‘हम जांच से नहीं डरते हैं। सरनाईक पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनके परिवार का उस मामले से कोई लेना देना नहीं है, जिसकी जांच ईडी कर रहा है । दिल्ली के शासकों को लगता है कि मराठी भाषी लोगों को कारोबार नहीं करना चाहिए और अगर ऐसा करेंगे तो उन्हें ईडी के जरिए खत्म कर दिया जाएगा।’’

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुरक्षा प्रदान करने वाली कंपनी तथा अन्य के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत मुंबई और ठाणे में सरनाईक से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी।

राउत ने कहा, ‘‘इस जांच को पूरी होने दीजिए...मैं ईडी को भाजपा के 120 नेताओं की एक सूची दूंगा और देखूंगा कि क्या वह उन सबको पूछताछ के लिए बुलाती है? लोग जानते हैं कि ईडी की जांच से कौन डरता है । ’’

उन्हें भी ईडी का नोटिस मिलने संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना सांसद ने कहा, ‘‘मुझे भी बताया गया है कि पुराने मामलों को खंगाला जा रहा है । ईडी मोहनजोदाड़ो-हड़प्पा तक जा रही है। मुझे और महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के नेताओं को अगर ऐसा नोटिस मिलता है तो मुझे कोई हैरानी नहीं होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुखर होना, सच बोलना और अपनी पार्टी के प्रति वफादारी रखना इन दिनों अपराध हो गया है।’’

राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को दबाने की और ‘प्रतिशोध’ की राजनीति नहीं चलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल