भरोसा है कि हम भारत के समुद्री क्षेत्र में हर खतरे से निपटने में सक्षम हैं: नौसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: December 3, 2021 13:34 IST2021-12-03T13:34:57+5:302021-12-03T13:34:57+5:30

We are confident that we are capable of dealing with every threat in India's maritime domain: Navy Chief | भरोसा है कि हम भारत के समुद्री क्षेत्र में हर खतरे से निपटने में सक्षम हैं: नौसेना प्रमुख

भरोसा है कि हम भारत के समुद्री क्षेत्र में हर खतरे से निपटने में सक्षम हैं: नौसेना प्रमुख

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना को भरोसा है कि वह भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने में सक्षम है और वह देश के सामने मौजूद सुरक्षा संबंधी संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अधिग्रहण की योजना बनाती है।

नौसेना प्रमुख ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रस्तावित समुद्री कमान के ब्योरों पर काम चल रहा है और उन्होंने संकेत दिया कि इसकी मूल संरचना अगले साल तक तैयार हो सकती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की समग्र कार्य प्रणाली के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका को विस्तार देने पर काम जारी है।

एडमिरल कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों पर नजर रखती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 और उत्तरी सीमाओं के आस-पास बनी स्थितियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी जटिलताएं बढ़ा दी हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना हर प्रकार की सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारतीय नौसेना किसी भी प्रकार की सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।’’

एडमिरल कुमार ने कहा, ‘‘हमें पूरा भरोसा है कि हम भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने में सक्षम हैं।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बावजूद, नौसेना ने युद्ध संबंधी तैयारियों को बरकरार रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: We are confident that we are capable of dealing with every threat in India's maritime domain: Navy Chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे