लाइव न्यूज़ :

'बात जब मराठी गर्व और हिंदुत्व की आती है तो हम सर्टिफाइड गुंडे हैं', संजय राउत का भाजपा के आरोपों पर करारा जवाब

By अभिषेक पारीक | Updated: June 17, 2021 20:50 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा के आरोप पर तीखा हमला बोला है। राउत ने कहा कि किसी को हमें गुंडा होने का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है। हम प्रमाणित गुंडे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि हमें गुंडा होने का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है, हम प्रमाणित गुंडे हैं। शिवसेना भवन के बाहर भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। भाजपा की ओर से शिवसेना पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया गया था। 

मुंबई के दादर इलाके में स्थित शिवसेना भवन के बाहर भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। जिसके बाद भाजपा की ओर से शिवसेना पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया गया था। शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा के आरोप पर तीखा हमला बोला है। राउत ने कहा कि किसी को हमें गुंडा होने का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है। हम प्रमाणित गुंडे हैं। 

संजय राउत ने कहा कि जब बात मराठी गर्व और हिंदुत्व की आती है तो हम प्रमाणित गुंडे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में शिवसेना भवन राजनीतिक दल का मुख्यालय ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान का प्रतीक है। किसी को भी इसकी ओर कुदृष्टि डालने का दुस्साहस नहीं करना चाहिए। 

अयोध्या में भूमि सौदा विवाद के बारे में शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में कथित 'अपमानजनक' टिप्पणियों के खिलाफ भाजपा की युवा इकाई ने विरोध मार्च निकाला था जिसके बाद बुधवार को मध्य मुंबई के दादर इलाके में स्थित शिवसेना भवन के बाहर भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। 

शिवसेना भवन मराठी और महाराष्ट्र का प्रतीक

शिवसेना के विधायक सदा सरवणकर ने कहा था कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि भाजपा के कार्यकर्ता शिवसेना भवन में तोड़फोड़ करने आ रहे हैं। इस घटना के बारे में राउत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि शिवसेना भवन मराठी और महाराष्ट्र का प्रतीक है। उन्होंने कहा, 'अगर कोई परिसर पर हमले का प्रयास करेगा तो क्या मराठी मानुष और शिवसैनिक चुप रहेंगे?'

आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा

राउत ने कहा, 'भाजपा इतने तैश में क्यों आ गई? संपादकीय में आखिर ऐसा क्या कहा था? इसमें तो आरोपों पर सिर्फ स्पष्टीकरण मांगा गया था और कहा गया था कि आरोप गलत निकलते हैं तो आरोप लगाने वालों को दंडित किया जाना चाहिए। इस देश में स्पष्टीकरण मांगना क्या गुनाह हो गया है? संपादकीय में कहीं भी यह नहीं कहा गया कि इसमें भाजपा शामिल है। क्या आप पढ़े लिखे नहीं हैं।' 

उन्हें मिल गया शिव प्रसाद-राउत

उन्होंने कहा, 'श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास एक स्वायत्त संस्था है। इसमें भाजपा की क्या भूमिका है?' राउत ने कहा, 'हमारी तरफ से यह मामला खत्म हो गया। कल उन्हें 'शिव प्रसाद' मिल गया। अब स्थिति को इस स्तर पर न लाएं कि हमें उन्हें 'शिव भोजन थाली' देना पड़े।'  

टॅग्स :संजय राउतशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे