लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूसीडी ने 49 अधिकारियों को देर से आने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने देर से आने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए 49 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे तीन दिन के भीतर अपने जवाब दाखिल करने को कहा है।

डब्ल्यूसीडी विभाग के मुताबिक अगर ये अधिकारी नोटिस का जवाब देने में विफल रहते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिन अधिकारियों को 13 जुलाई को नोटिस जारी किया गया है उनमें सहायक निदेशक, कनिष्ठ सहायक, कल्याण अधिकारी, उप निदेशक, कंसल्टेंट, पर्यवेक्षक और आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) समेत अन्य शामिल हैं।

जारी किए गए नोटिस में कहा गया, “यह लगातार देखा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से हमारे कई सहयोगी निर्धारित कार्यालयी घंटों से बहुत देर से आ रहे हैं और कार्यालयी समय समाप्त होने से पहले निकल जा रहे हैं, यह हमारे विभाग की कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहा है। इस तरह की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, आप सबको एहसास होना चाहिए कि आपका कार्य समयबद्ध तरीके से और ईमानदारी से होना चाहिए। लेकिन ऐसा होते दिख नहीं रहा है।”

विभाग समाज के कमजोर तबकों के लिए लगातार काम कर रहा है, यह बताते हुए इसने कहा कि, “उनकी सफलता अधूरी रहेगी अगर हम हमारी जिम्मेदारियों से दूर रहेंगे तो।”

नोटिस में कहा गया, “डब्ल्यूसीडी विभाग संवेदनशील विभाग है जो समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए काम करने को तैयार है। विभाग इस दिशा में लगातार बेहतर करने की कोशिश कर रहा है और आप सभी के सहयोग के साथ, हम इसमें सफल भी हो रहे हैं।”

विभाग ने सभी प्रभागों के प्रभारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि वे और उनके अधीनस्थ कर्मचारी समय पर आएं, काम पूरा करें और समय पर घर जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह