लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूबीपीसीबी ने जनता से पटाखों से परहेज करने की अपील की

By भाषा | Updated: November 13, 2020 21:47 IST

Open in App

कोलकाता, 13 नवंबर पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डब्ल्यूबीपीसीबी) ने जनता से अपील की है कि वह कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए कालीपूजा से छठ तक त्योहार के मौसम के दौरान पटाखों की बिक्री और पटाखे फोड़ने से परहेज करें । साथ ही बोर्ड ने कहा कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने हाल के आदेशों में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए किसी भी प्रकार की आतिशबाजी के निर्माण, आपूर्ति, बिक्री और पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

डब्ल्यूबीपीसीबी के सदस्य-सचिव राजेश कुमार ने शुक्रवार को कहा, “प्रतिबंध का उल्लंघन करते पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और शहर में पीसीबी की चार टीमें और बोर्ड के प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय से एक टीम विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की सहायता करेगी ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके।”

कुमार ने कहा कि बोर्ड के समर्पित हेल्पलाइन नंबर के अलावा प्रदूषण नियंत्रक ऐप के माध्यम से प्रतिबंध उल्लंघन के बारे में तत्काल शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह