भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पूरा प्रशासन और शासन बदल दिया?, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा-आपसे ममता बनर्जी नहीं डरेंगी, दीदी के साथ बंगाल?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 23, 2026 10:05 IST2026-03-23T10:01:25+5:302026-03-23T10:05:46+5:30

पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग दो फेज़ में होगी – 23 और 29 अप्रैल को – जिसमें क्रमशः 152 और 142 सीटों पर वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

wb polls MP Pappu Yadav said Mamata Banerjee not be afraid you Bengal with Didi BJP changed entire administration and governance in West Bengal see video | भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पूरा प्रशासन और शासन बदल दिया?, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा-आपसे ममता बनर्जी नहीं डरेंगी, दीदी के साथ बंगाल?

file photo

Highlightsहम जनता के लिए काम करने वाले प्रतिनिधि बनाना चाहते हैं।अकेले सरकार नहीं बना सकते लेकिन हमारा एक एजेंडा रहेगा। हमने हर समुदाय के लोगों को टिकट दिया है।

पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा, निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार बंगाल में सत्ता दुरुपयोग कर रही है। पश्चिम बंगाल में पूरा प्रशासन और शासन बदल दिया है तो आप पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप कैसे लगा सकते हैं? आपसे ममता बनर्जी नहीं डरेंगी। आप जितना डराना और मिटाना चाहोगे बंगाल उतना ही ममता बनर्जी के साथ खड़ा होगा। बंगाल में बंगालियों की अस्मिता सर्वश्रेष्ठ है। TMC नेता सुष्मिता देव ने कहा, "असम में TMC 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हमने हर समुदाय के लोगों को टिकट दिया है। हम असम में अकेले सरकार नहीं बना सकते लेकिन हमारा एक एजेंडा रहेगा। हमारे विधायक उन विषयों पर ध्यान देंगे। हम जनता के लिए काम करने वाले प्रतिनिधि बनाना चाहते हैं।"

खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी हो गई है। वहां मंदिरों को तोड़ना और मंदिरों में चोरियां होना आम बात है। मुर्शिदाबाद के लोग पलायन कर चुके हैं, ममता बनर्जी के संरक्षण में हो रहा है और इसलिए हमें इस बार परिवर्तन चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी का दुनिया में नाम है और भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं।

TMC नेता जय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट की बात नहीं मानी, हमने सुप्रीम कोर्ट को बताया। आज हालत ऐसी है कि सप्लीमेंट्री लिस्ट पहले आ जानी चाहिए थी, जो कल आ रही है। जिनके नाम नहीं हैं उन्हें भी समय मिलना चाहिए। उन्हें भी फॉर्म 6 भरने का हक है...TMC टीम तैयार है।

AIMIM और हुमायूं कबीर की पार्टी के गठबंधन की घोषणा पर उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है। असदुद्दीन ओवैसी को BJP से पैसे मिलेंगे, पिछली बार भी उन्होंने यही किया था। पिछली बार वे ISF के साथ गठबंधन करने आए थे, BJP से पैसे लिए और चले गए। इस बार भी वे वही करेंगे। वे हैदराबाद में चुनाव लड़ते हैं; उनका जो कुछ भी है वह हैदराबाद में है।

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "जनता परिवर्तन के लिए तैयार है, परिवर्तन होगा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी... बंगाल उनसे(ममता बनर्जी) संभाला नहीं जा रहा, दिल्ली कैसे संभालेंगी? दिल्ली जाकर कुछ नहीं होगा, उन्हें कुछ नहीं मिलेगा।"

भाजपा नेता देबजीत सरकार ने TMC नेता कल्याण बनर्जी के बयान पर कहा, "कोर्ट को फैसला लेने दीजिए, कानूनी व्यवस्था में अगर किसी की तरफ से कोई गलती है तो सर्वोच्च न्यायालय फैसला लेगा। इसमें टिप्पणी करने का क्या मतलब है? 15 साल कल्याण बनर्जी की TMC ने जिस तरह पश्चिम बंगाल की जनता का शोषण किया है... इसका उनके पास क्या उत्तर है?"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद रवाना हुईं। पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग दो फेज़ में होगी – 23 और 29 अप्रैल को – जिसमें क्रमशः 152 और 142 सीटों पर वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

Web Title: wb polls MP Pappu Yadav said Mamata Banerjee not be afraid you Bengal with Didi BJP changed entire administration and governance in West Bengal see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे