दिल का दौरा पड़ने से बीएलओ उत्पल ठाकुर की मौत, नाडापारा में बूथ संख्या 93 पर थे कार्यरत थे, परिवार ने कहा- एसआईआर अभियान ने ली जान?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2026 09:38 IST2026-03-23T09:37:01+5:302026-03-23T09:38:16+5:30

चंचल-द्वितीय ब्लॉक के चंद्रपारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत नाडापारा में बूथ संख्या 93 पर बूथ स्तरीय अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

wb polls BLO Utpal Thakur died heart attack working booth number 93 in Nadapara family said did SIR campaign take his life? | दिल का दौरा पड़ने से बीएलओ उत्पल ठाकुर की मौत, नाडापारा में बूथ संख्या 93 पर थे कार्यरत थे, परिवार ने कहा- एसआईआर अभियान ने ली जान?

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्पल ठाकुर के रूप में हुई है।एसआईआर अभियान से संबंधित अत्यधिक कार्यभार के कारण उनकी मौत हुई।ठाकुर, एक स्कूल में पैरा-टीचर भी थे।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में 54 वर्षीय बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वहीं बीएलओ के परिवार ने आरोप लगाया कि राज्य में जारी एसआईआर अभियान से संबंधित अत्यधिक कार्यभार के कारण उनकी मौत हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्पल ठाकुर के रूप में हुई है।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उत्पल ठाकुर को शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे दिल का दौरा पड़ा और बाद में उनकी मौत हो गई। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, वह चंचल-द्वितीय ब्लॉक के चंद्रपारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत नाडापारा में बूथ संख्या 93 पर बूथ स्तरीय अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। ठाकुर, एक स्कूल में पैरा-टीचर भी थे।

ठाकुर की पत्नी ने कहा, “मेरे पति ने एसआईआर प्रक्रिया में बहुत मेहनत की लेकिन काम के तनाव को सहन नहीं कर पाए और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। मुझे नहीं पता कि मैं परिवार कैसे चलाऊंगी। हमें उम्मीद है कि सरकार मेरी बेटियों की और मेरी मदद करेगी।” स्थानीय लोगों ने बताया कि ‘विचाराधीन’ श्रेणी में शामिल या जिनके नाम हटा दिए गए थे।

उनमें से कई लोगों ने आरोप लगाया कि बीएलओ ने उनके दस्तावेज आयोग की वेबसाइट पर ठीक से अपलोड नहीं किए थे। ठाकुर के परिवार के एक पड़ोसी ने कहा, “लोगों को आयोग की प्रक्रियाओं की समझ नहीं है। वे सीधे बीएलओ के पास गए और पूछा कि उनके दस्तावेज ठीक से अपलोड हुए हैं या नहीं। हटाए गए मतदाता अक्सर नाम न होने का कारण पूछते हैं।”

Web Title: wb polls BLO Utpal Thakur died heart attack working booth number 93 in Nadapara family said did SIR campaign take his life?

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे