wb polls 2026: बीजेपी की दूसरी सूची, 111 को टिकट, देखिए कौन कहां से लड़ेगा इलेक्शन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 19, 2026 17:45 IST2026-03-19T17:40:04+5:302026-03-19T17:45:56+5:30

wb polls 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 111 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की।

wb polls 2026 Second List 111 BJP candidates West Bengal Legislative Assembly Elections 2026 finalized CEC | wb polls 2026: बीजेपी की दूसरी सूची, 111 को टिकट, देखिए कौन कहां से लड़ेगा इलेक्शन

wb polls 2026

Highlightswb polls 2026: अभिनेत्री से राजनेता बनीं रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से टिकट दिया गया है।wb polls 2026: सुवेंदु अधिकारी पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम और कोलकाता के भाबनीपुर से चुनाव लड़ेंगे।wb polls 2026: स्वपन दासगुप्ता को कोलकाता के राशबेहारी से मैदान में उतारा गया है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 111 प्रत्याशी शामिल हैं। पहली सूची में 144 उम्मीदार को टिकट दिया गया था। प्रमुख नेताओं, दलबदलुओं और नए चेहरों का मिश्रण है। प्रमुख नामों में आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को जगतदल से मैदान में उतारा गया है, जबकि कौस्तव बागची बैरकपुर से चुनाव लड़ेंगे।

अभिनेत्री से राजनेता बनीं रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से टिकट दिया गया है और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता तापस रॉय मानिकतला से चुनाव लड़ेंगे। अभिनेत्री पापिया अधिकारी को टॉलीगंज से टिकट दिया गया है, जबकि प्रियंका तिबरेवाल एंटाली से चुनाव लड़ेंगी। वरिष्ठ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के भाई दिबेंदु अधिकारी को एगरा से उम्मीदवार बनाया गया है।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी हैं, मथाभंगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 40 वर्षीय प्रमाणिक 2024 तक कूच बिहार लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे थे, लेकिन आम चुनाव हार गए थे। दूसरी सूची में लगभग 19 महिलाओं के नाम हैं, जिनमें अभिनेत्री से राजनेता बनीं रूपा गांगुली और रेखा पात्रा शामिल हैं। गांगुली सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि पात्रा हिंगलगंज से चुनाव लड़ेंगी।

गौरतलब है कि पात्रा 2024 के लोकसभा चुनावों में बसीरहाट से भाजपा की उम्मीदवार थीं। इसके अलावा, पार्टी ने कौशिक रॉय को मयनागुड़ी से, नोमान राय को दार्जिलिंग से, आशिम कुमार विश्वास को राणाघाट दक्षिण से, सुब्रत ठाकुर को गायघाटा से और अर्जुन सिंह को नोआपाड़ा से अपना उम्मीदवार बनाया है। 

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम और कोलकाता के भाबनीपुर से चुनाव लड़ेंगे। भाबनीपुर में उनका मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर से लड़ेंगे। पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता को कोलकाता के राशबेहारी से मैदान में उतारा गया है। बंगाल में दो चरण में मतदान हैं और 4 मई को मतगणना की जाएगी।

Web Title: wb polls 2026 Second List 111 BJP candidates West Bengal Legislative Assembly Elections 2026 finalized CEC

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे