सत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2026 14:33 IST2026-04-11T14:21:24+5:302026-04-11T14:33:59+5:30

आज पूरा देश महात्मा ज्योतिबा फूले जी की जयंती मना रहा है। मैं आप सबको और सभी देशवासियों को ज्योतिबा फूले जी की जयंती की शुभकामनाएं देता हूं।

wb polls 2026 pm narendra modi said TMC carbon copy Left as soon as power weapons, drugs, cattle smuggling, Left's cut-commission, contract everything taken video | सत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

photo-lokmat

Highlightsबंगाल में डर का नहीं, भय का नहीं — अब बंगाल में अवसर का युग आएगा।बंगाल भी अब भाजपा के साथ चलने का फैसला कर चुका है। टीएमसी के महाजंगलराज और सिंडिकेट राज के अंत का शंखनाद है।

मुर्शिदाबादः पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता ने लेफ्ट को निकाला। बड़ी आशा और उमंग के साथ "मां, माटी, मानुष" की बातें सुनकर टीएमसी को मौका दिया, लेकिन सत्ता में आते ही तृणमूल, लेफ्ट की कार्बन कॉपी बन गई। लेफ्ट के गुंडे तृणमूल में आ गए। लेफ्ट का सिंडिकेट तृणमूल में आ गया। पहले वोट के लिए लेफ्ट वाले धमकी देते थे, फिर वही गुंडे TMC को वोट देने के लिए धमकी देने लगे। हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन... सबका ठेका TMC ने ले लिया है। बंगाल भी अब भाजपा के साथ चलने का फैसला कर चुका है।

भाजपा ने जो संकल्प लिया है, वो सिर्फ चुनावी वादा नहीं है, यह TMC के महाजंगलराज और सिंडिकेट राज के अंत का शंखनाद है।अब बंगाल में डर का नहीं, भय का नहीं, अब बंगाल में अवसर का युग आएगा। बंगाल में अब AIIMS, IIT और IIM जैसे संस्थान भी बनेंगे, ताकि हमारे युवाओं को घर के पास ही अच्छी शिक्षा मिल सके...बंगाल में भ्रष्टाचारियों को बचाने वाले सावधान हो जाओ।

जो जनता का हक खाएगा, उसके लिए रेड कार्पेट नहीं बिछेगा, उसके लिए जेल के दरवाजे खोल दिए जाएंगे।राष्ट्र की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। भाजपा का संकल्प है... बंगाल में UCC लागू कर तुष्टीकरण की राजनीति को हमेशा के लिए खत्म किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे बंगाल का इतिहास रहा है, बंगाल जब परिवर्तन की ठान लेता है, तो उसे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं पाती।

आजादी की लड़ाई से लेकर आजादी के बाद तक, जिस-जिसने बंगाल को चुनौती दी, उसका अहंकार चूर-चूर हो गया। पहले अंग्रेजों का अहंकार टूटा, फिर कांग्रेस का अहंकार टूटा, फिर लेफ्ट का अहंकार टूटा, अब TMC का अहंकार भी चूर-चूर होगा। अब बंगाल फैसला कर चुका है, अपनी अस्मिता, अपनी पहचान और अपने भविष्य के लिए अब बंगाल परिवर्तन करके रहेगा।

हमारे बंगाल का इतिहास रहा है, बंगाल जब परिवर्तन की ठान लेता है, तो उसे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं पाती। आजादी की लड़ाई से लेकर आजादी के बाद तक, जिस-जिसने बंगाल को चुनौती दी, उसका अहंकार चूर-चूर हो गया। पहले अंग्रेजों का अहंकार टूटा, फिर कांग्रेस का अहंकार टूटा, फिर लेफ्ट का अहंकार टूटा, अब टीएमसी का अहंकार भी चूर-चूर होगा।

अब बंगाल में महिलाओं के खाते में ₹3,000 सीधे पहुंचेगा। नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। बंगाल की बेटी अब डरेगी नहीं, बंगाल की बेटी अब असुरक्षित नहीं महसूस करेगी, बंगाल की बेटी अब सम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ेगी। बंगाल में अब AIIMS, IIT और IIM जैसे संस्थान भी बनेंगे, ताकि हमारे युवाओं को घर के पास ही अच्छी शिक्षा मिल सके।

बंगाल में भ्रष्टाचारियों को बचाने वाले सावधान हो जाओ। जो जनता का हक खाएगा, उसके लिए रेड कार्पेट नहीं बिछेगा, उसके लिए जेल के दरवाजे खोल दिए जाएंगे। राष्ट्र की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। भाजपा का संकल्प है... बंगाल में UCC लागू कर तुष्टीकरण की राजनीति को हमेशा के लिए खत्म किया जाएगा।

अब बंगाल फैसला कर चुका है, अपनी अस्मिता, अपनी पहचान और अपने भविष्य के लिए अब बंगाल परिवर्तन करके रहेगा। हमारे बंगाल का इतिहास रहा है, बंगाल जब परिवर्तन की ठान लेता है, तो उसे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं पाती।

आजादी की लड़ाई से लेकर आजादी के बाद तक, जिस-जिसने बंगाल को चुनौती दी, उसका अहंकार चूर-चूर हो गया। पहले अंग्रेजों का अहंकार टूटा, फिर कांग्रेस का अहंकार टूटा, फिर लेफ्ट का अहंकार टूटा, अब टीएमसी का अहंकार भी चूर-चूर होगा।

Web Title: wb polls 2026 pm narendra modi said TMC carbon copy Left as soon as power weapons, drugs, cattle smuggling, Left's cut-commission, contract everything taken video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे