पश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2026 11:36 IST2026-03-25T11:32:48+5:302026-03-25T11:36:33+5:30

कबीर के साथ कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओवैसी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यकों का विकास एक बड़ा मुद्दा है। राज्य में अगले महीने चुनाव होने हैं।

wb polls 2026 Asaduddin Owaisi said people West Bengal feeling suffocated joined hands Humayun Kabir's Aam Janata Unnayan Party to get an alternative | पश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

file photo

Highlightsजनता को वह विकल्प प्रदान किया जा सके जिसकी उन्हें तलाश हैं। हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के साथ हाथ मिलाया है।गठबंधन अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर ममता बनर्जी के गढ़ को हिला देने वाला है।

कोलकाता: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं और उनकी पार्टी ने हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के साथ हाथ मिलाया है ताकि जनता को वह विकल्प प्रदान किया जा सके जिसकी उन्हें तलाश हैं। कबीर के साथ कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओवैसी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यकों का विकास एक बड़ा मुद्दा है। राज्य में अगले महीने चुनाव होने हैं।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बाबरी कांड के लिए मशहूर हुमायूं कबीर की एजेयूपी के साथ 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी गठबंधन की घोषणा की है। यह गठबंधन अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर ममता बनर्जी के गढ़ को हिला देने वाला है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अन्नाद्रमुक ने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची बुधवार को जारी की और पार्टी प्रमुख के. पलानीस्वामी को सेलम जिले के एडप्पाडी निर्वाचन क्षेत्र से पुन: उम्मीदवार बनाया। अन्नाद्रमुक राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

Web Title: wb polls 2026 Asaduddin Owaisi said people West Bengal feeling suffocated joined hands Humayun Kabir's Aam Janata Unnayan Party to get an alternative

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे