लाइव न्यूज़ :

WB Lok Sabha Election Results: दिलीप घोष 137981 मतों से हारे, बिहार के रहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा- कीर्ति आजाद ने बंगाल से मारी बाजी, इन सीट पर दिग्गज भाजपा नेता को हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2024 19:44 IST

WB Lok Sabha Election Results: क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति आजाद ने बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिलीप घोष को 1,37,981 मतों से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल उम्मीदवार आजाद को 7,20,667 वोट मिले।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष घोष को 5,82,686 वोट मिले। एग्जिट पोल "मतदाताओं को गुमराह करने के लिए गढ़े गए" थे।

WB Lok Sabha Election Results: अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से जीत हासिल की। ​​निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। तृणमूल कांग्रेस के नेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एस एस अहलूवालिया को 59,564 मतों के अंतर से हराया। सिन्हा को 6,05,645 वोट मिले, जबकि अहलूवालिया को 5,46,081 वोट मिले। क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति आजाद ने बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिलीप घोष को 1,37,981 मतों से हराया।

तृणमूल उम्मीदवार आजाद को 7,20,667 वोट मिले, जबकि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष घोष को 5,82,686 वोट मिले। सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, "यह ममता बनर्जी की जीत है। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में मुद्दों का समाधान करने की पूरी कोशिश करूंगा। मैंने पहले भी कहा था कि ममता जी बाजी पलटने वाली साबित होंगी और तृणमूल बंगाल में जीत हासिल करेगी।" मौजूदा सांसद सिन्हा ने कहा कि एग्जिट पोल "मतदाताओं को गुमराह करने के लिए गढ़े गए" थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024टीएमसीपश्चिम बंगालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी