WB Lok Sabha Election Results: दिलीप घोष 137981 मतों से हारे, बिहार के रहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा- कीर्ति आजाद ने बंगाल से मारी बाजी, इन सीट पर दिग्गज भाजपा नेता को हराया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2024 19:44 IST2024-06-04T19:42:53+5:302024-06-04T19:44:56+5:30
WB Lok Sabha Election Results: क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति आजाद ने बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिलीप घोष को 1,37,981 मतों से हराया।

file photo
WB Lok Sabha Election Results: अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। तृणमूल कांग्रेस के नेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एस एस अहलूवालिया को 59,564 मतों के अंतर से हराया। सिन्हा को 6,05,645 वोट मिले, जबकि अहलूवालिया को 5,46,081 वोट मिले। क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति आजाद ने बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिलीप घोष को 1,37,981 मतों से हराया।
तृणमूल उम्मीदवार आजाद को 7,20,667 वोट मिले, जबकि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष घोष को 5,82,686 वोट मिले। सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, "यह ममता बनर्जी की जीत है। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में मुद्दों का समाधान करने की पूरी कोशिश करूंगा। मैंने पहले भी कहा था कि ममता जी बाजी पलटने वाली साबित होंगी और तृणमूल बंगाल में जीत हासिल करेगी।" मौजूदा सांसद सिन्हा ने कहा कि एग्जिट पोल "मतदाताओं को गुमराह करने के लिए गढ़े गए" थे।