पश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2026 11:54 IST2026-04-13T11:53:23+5:302026-04-13T11:54:17+5:30

पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को होगी।

wb chunav Mithun Chakraborty said SIR not issue West Bengal CM Mamata Banerjee not done any work in 15 years creating unnecessary ruckus | पश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

file photo

Highlightsएसआईआर किसी के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करता है।पश्चिम बंगाल को छोड़कर कहीं और कोई समस्या नहीं थी।तमिलनाडु में यह सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार किया गया था, और उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर विधानसभा चुनावों में "हार के डर" से इस प्रक्रिया को मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। चक्रवर्ती ने कहा कि एसआईआर किसी के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करता है।

उन्होंने पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक रोड शो के दौरान बताया, "किसी अन्य राज्य में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है। इसे संविधान के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित किया गया है। तमिलनाडु में यह सुचारू रूप से संपन्न हुआ। पश्चिम बंगाल को छोड़कर कहीं और कोई समस्या नहीं थी।"

चक्रवर्ती ने दावा किया, "पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार एसआईआर को लेकर हंगामा कर रही है, क्योंकि उन्हें (पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को) हार का डर सता रहा है।" पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को होगी।

Web Title: wb chunav Mithun Chakraborty said SIR not issue West Bengal CM Mamata Banerjee not done any work in 15 years creating unnecessary ruckus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे