Wayanad-Rae Bareli: राहुल गांधी को खटाखट मिले 12 लाख से ज्यादा वोट, रायबरेली और वायनाड में जीत की ओर बढ़े

By धीरज मिश्रा | Updated: June 4, 2024 15:30 IST2024-06-04T15:28:06+5:302024-06-04T15:30:29+5:30

Wayanad-Rae Bareli: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव 2024 में खटाखट वोट मिले हैं।

Wayanad Rae Bareli Rahul Gandhi lok sabha election live updates | Wayanad-Rae Bareli: राहुल गांधी को खटाखट मिले 12 लाख से ज्यादा वोट, रायबरेली और वायनाड में जीत की ओर बढ़े

फाइल फोटो

Highlightsरायबरेली-वायनाड लोकसभा सीट पर तीन लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं राहुल गांधी राहुल गांधी को दोनों सीट पर 12 लाख से ज्यादा वोट मिले दोनों सीट जीतने के बाद, एक सीट छोड़नी होगी

Wayanad-Rae Bareli: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव 2024 में खटाखट वोट मिले हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि राहुल गांधी ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट और उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। दोनों सीटों पर राहुल को भारी मत मिले। राहुल दोनों सीट जीत रहे हैं।

आंकडों के अनुसार, राहुल को वायनाड लोकसभा सीट पर दोपहर 3.24 मिनट तक 623539 वोट मिले। वह इस सीट से 350030 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, रायबरेली सीट से राहुल गांधी को 645311 वोट मिले। यहां 362147 वोट से आगे चल रहे हैं।  ऐसे में राहुल गांधी के समक्ष भी यह बड़ी चुनौती होगी कि वह कौन सी एक सीट छोड़ेंगे।

हालांकि, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल रायबरेली लोकसभा सीट नहीं छोड़ेंगे, वायनाड सीट छोड़ सकते हैं। मालूम हो कि राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में वायनाड लोकसभा से जीते और संसद पहुंचे थे। गौर करने वाली बात यह है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उन्होंने अपनी चुनावी सभा में एक बयान दिया था।

राहुल ने कहा था हमारी सरकार बनते ही जुलाई माह से महिलाओं के खाते में खटाखट 8500 रुपये आने लगेंगे। हालांकि, चुनाव आयोग के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस 99 सीटों पर लीड कर रही है और एक सीट पंजाब की जालंधर जीतने में कामयाब हुई है। जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें 390053 वोट मिले। 175993 वोटों से चुनाव जीता।  

एक जून को सातवें चरण के मतदान के बाद लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हुए। एक जून को शाम 6.30 बजे के बाद से टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल आए। अधिकतर एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार बनती दिखी। लेकिन, दूसरी तरफ इस एग्जिट पोल से इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किनारा कर लिया। इंडिया गठबंधन के नेताओं का कहना है कि वह एग्जिट पोल के आंकड़ों को नहीं मानते।

Web Title: Wayanad Rae Bareli Rahul Gandhi lok sabha election live updates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे