Wayanad-Nanded LS Bypoll Election Results 2024 Live Updates: वायनाड में प्रियंका गांधी 342610 और नांदेड़ सीट पर संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे 12283 वोट से आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2024 12:50 IST2024-11-23T12:48:09+5:302024-11-23T12:50:09+5:30

Wayanad-Nanded LS Bypoll Election Results 2024 Live Updates: वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी को 176533 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास को 96422 वोट मिले।

Wayanad-Nanded LS Bypoll Election Results 2024 Live Updates Priyanka Gandhi ahead 342610 and Santukrao Marotrao Humbarde ahead in Nanded by 12283 votes | Wayanad-Nanded LS Bypoll Election Results 2024 Live Updates: वायनाड में प्रियंका गांधी 342610 और नांदेड़ सीट पर संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे 12283 वोट से आगे

photo-ani

HighlightsWayanad-Nanded LS Bypoll Election Results 2024 Live Updates: आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।Wayanad-Nanded LS Bypoll Election Results 2024 Live Updates: वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को हुआ था।Wayanad-Nanded LS Bypoll Election Results 2024 Live Updates: एक घंटे से अधिक समय पहले स्ट्रांग रूम खोले गए, जहां ईवीएम रखी गई थीं।

Wayanad-Nanded LS Bypoll Election Results 2024 Live Updates: केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। मतगणना में कांग्रेस नीत यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी 342610 मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रियंका को 519143 वोट मिले, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी को 176533 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास को 96422 वोट मिले। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। 

नांदेड़ सीट पर संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे 12283 वोट से आगे हैं। मारोत्राओ को 185724 और कांग्रेस के चव्हाण रवीन्द्र वसंतराव को 173874 वोट मिले हैं। मतगणना शुरू होने से एक घंटे से अधिक समय पहले स्ट्रांग रूम खोले गए, जहां ईवीएम रखी गई थीं। वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को हुआ था।

इसमें 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रियंका पहली बार चुनाव मैदान में हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने सत्यन मोकेरी को और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नव्या हरिदास को चुनाव मैदान में उतारा है। निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीटों के लिए 4,140 उम्मीदवार मैदान पर हैं और यहां 20 नवंबर को मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग (ईसी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को अद्यतन मतदाता सूची का हवाला देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में 9.7 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से 22,22,704 मतदाता 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। 

Web Title: Wayanad-Nanded LS Bypoll Election Results 2024 Live Updates Priyanka Gandhi ahead 342610 and Santukrao Marotrao Humbarde ahead in Nanded by 12283 votes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे