Wayanad Lok Sabha by-election: 25536 वोट से आगे प्रियंका गांधी, सत्यन मोकेरी और नव्या हरिदास पीछे
By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2024 09:22 IST2024-11-23T09:19:48+5:302024-11-23T09:22:15+5:30
Wayanad Lok Sabha by-election: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने सत्यन मोकेरी को और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नव्या हरिदास को चुनाव मैदान में उतारा है।

file photo
Wayanad Lok Sabha by-election: केरल की वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना शनिवार सुबह प्रारंभ हुई जिसके शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की उम्मीदवार प्रियंका गांधी 25536 वोट से आगे हैं। यह जानकारी टीवी चैनलों की रिपोर्ट में दी गई है हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को हुआ था। इसमें 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
Counting begins for Jharkhand, Maharashtra elections, along with bypolls across 15 states
— ANI Digital (@ani_digital) November 23, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/6AypByZCHF#Jharkhand#Maharashtra#AssemblyElections2024#ElectionResultspic.twitter.com/aKBFcS3kGu
प्रियंका पहली बार चुनावी मैदान में हैं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने सत्यन मोकेरी को और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नव्या हरिदास को चुनाव मैदान में उतारा है।