Wayanad By-Election Result 2024: 4 लाख वोटों से अधिक के अंतर से जीतीं प्रियंका गांधी वाड्रा, पहलीबार बनीं सांसद
By रुस्तम राणा | Updated: November 23, 2024 16:08 IST2024-11-23T15:56:01+5:302024-11-23T16:08:23+5:30
शनिवार को आए नतीजों में प्रियंका गांधी को करीब 6 से ज्यादा वोट हासिल हुए हैं। वहीं सीपीआई के सत्यन मोकेरी को दो लाख से ऊपर वोट मिले, जो दूसरे नंबर पर रहे। वहीं भाजपा की उम्मीदवार नव्या हरिदास को तीसरे नंबर रही हैं। उन्हें करीब एक लाख से ज्यादा वोट मिले हैं।

Wayanad By-Election Result 2024: 4 लाख वोटों से अधिक के अंतर से जीतीं प्रियंका गांधी वाड्रा, पहलीबार बनीं सांसद
Wayanad By-Election Result 2024: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड लोकसभा सीट में हुए उपचुनाव में 4 लाख से अधिक वोटों के अंतर विजयी हुई हैं। शनिवार को आए नतीजों में उन्हें करीब 6 से ज्यादा वोट हासिल हुए हैं। वहीं सीपीआई के सत्यन मोकेरी को दो लाख से ऊपर वोट मिले, जो दूसरे नंबर पर रहे। वहीं भाजपा की उम्मीदवार नव्या हरिदास को तीसरे नंबर रही हैं। उन्हें करीब एक लाख से ज्यादा वोट मिले हैं।
फिलहाल वोटों की गिनती अभी जारी है और अभी चुनाव आयोग के द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश के रायबरेली से चुनाव लड़ने के बाद वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराना ज़रूरी हो गया था। उनकी जगह कांग्रेस ने वायनाड में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को अपना उम्मीदवार बनाने का फ़ैसला किया है।
वायनाड लोकसभा चुनाव 2024
जून की शुरुआत में, राहुल गांधी ने वायनाड में उल्लेखनीय चुनावी प्रदर्शन किया था, उन्होंने हाल के आम चुनावों में सीपीआई की एनी राजा को 3,64,422 मतों के अंतर से हराकर निर्णायक जीत हासिल की थी। गांधी को 6,47,445 वोट मिले, जबकि एनी राजा को 2,83,023 वोट मिले। भाजपा के के. सुरेंद्रन 1,41,045 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
वायनाड लोकसभा चुनाव 2019
साल 2019 में, राहुल गांधी ने 4,31,770 मतों के रिकॉर्ड अंतर से वायनाड सीट जीती, और उनकी हालिया जीत ने निर्वाचन क्षेत्र से उनकी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। क्षेत्र में उनके नेतृत्व और लोकप्रियता ने व्यापक समर्थन हासिल किया है, जिससे राजनीतिक पर्यवेक्षक यह देखने के लिए करीब से देख रहे हैं कि क्या प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी उपचुनाव में अपने भाई की सफलता को दोहरा सकती हैं।