लाइव न्यूज़ :

संपूर्ण वयस्क आबादी को कोविड टीका लगाने वाला देश का पहला गांव बना वेयान

By भाषा | Updated: June 8, 2021 12:51 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ जून जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले का वेयान गांव देश का पहला ऐसा गांव बन गया है, जहां सभी वयस्कों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि वेयान गांव में कुल 362 वयस्क रहते हैं और सभी को टीके लगाने का श्रेय स्वास्थ्यकर्मियों को जाता है जिनकी कड़ी मेहनत और अथक प्रयास के कारण ही यह गांव देशभर में चर्चा का केन्द्र बना हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ वेयान गांव बांदीपोरा जिला मुख्यालय से केवल 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन वहां जाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को करीब 18 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।’’

अधिकारी ने बताया कि गांव के सभी वयस्कों के टीकाकरण का कार्य और भी कठिन था क्योंकि गांव में कुछ खानाबदोश परिवार रहते हैं जो अपने पशुओं को चराने के लिए ऊंचे स्थानों पर जाते हैं।

बांदीपोरा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बशीर अहमद खान ने टीकाकरण अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की परेशानियों के बारे में बताते हुए कहा, ‘‘ गांव में इंटरनेट की कोई व्यवस्था नहीं है, इसलिए वहां रहने वाले लोगों के लिए शहरों में रहने वाले लोगों की तरह टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना संभव नहीं था। ’’

गांव में कोविड टीकाकरण अभियान को 'जम्मू-कश्मीर मॉडल' के तहत लागू किया गया, जो तेज गति से संपूर्ण पात्र आबादी के टीकाकरण करने की एक 10 सूत्री रणनीति है। जम्मू-कश्मीर में कोविड टीके को लेकर शुरुआत में लोगों में झिझक होने के बावजूद 45 से अधिक आयु वर्ग के करीब 70 प्रतिशत लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है, जो राष्ट्रीय औसत का दोगुना है।

वेयान गांव की इस उपलब्धि पर जम्मू-कश्मीर सरकार के मीडिया सलाहकार यतीश यादव ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में टीकाकरण अभियान को और अधिक तेज किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए