लाइव न्यूज़ :

अधिकरण के आदेश पर ‘वॉटरमार्क’ उन्हें अपठनीय बनाते हैं: न्यायालय

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि अधिकरणों के आदेश पर बड़े ‘वॉटरमार्क’ उन्हें अपठनीय बनाते हैं और इसकी ई-समिति अधिकरणों से संपर्क करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसे प्रतीक चिन्ह (लोगो) का उपयोग नहीं किया जाये।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि आज के युग में, न्यायाधिकरणों को प्रामाणिकता दिखाने के लिए ‘वॉटरमार्क’ की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सभी आदेशों और निर्णयों पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।

न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एमआर शाह की पीठ ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के एक आदेश के खिलाफ दायर अपीलों पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने अपने आदेश में ‘वॉटरमार्क’ का उपयोग करने वाले अधिकरण के आदेशों को पढ़ने के बाद कहा, “ये वॉटरमार्क आदेशों को विशेष रूप से दृष्टिबाधितों के लिए अपठनीय बनाता है क्योंकि यह मशीन पठनीय नहीं है। यह दिव्यांगों की न्याय तक पहुंच को प्रभावित करता है।’’

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने अपने अनुभव याद करते हुएकहा कि पिछले साल उनके पास एक लॉ क्लर्क था, जो रोड्स स्कॉलर और दृष्टिबाधित था और उन्हें इन आदेशों को पढ़ने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था क्योंकि ये मशीन पढ़ने योग्य नहीं थी।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘इससे पहले, हमने उच्च न्यायालयों के साथ वॉटरमार्क के मुद्दे को उठाया था। अब हम इस मुद्दे को एनजीटी सहित अधिकरण के समक्ष उठाएंगे। वाटरमार्क के कारण मैं इन आदेशों को आराम से नहीं पढ़ पा रहा हूं।’’

उन्होंने कहा कि अधिकरण उच्चतम न्यायालय के अधीन नहीं आते हैं और उनकी अध्यक्षता वाली एक ई-समिति अधिकरणों के साथ इस मुद्दे को उठाएगी।

इस मामले में पेश हो रहे वरिष्ठ अधिवक्ता वी गिरि ने कहा कि कई उच्च न्यायालय अभी भी अपने आदेशों में इन वाटरमाक्र्स का इस्तेामाल कर रहे हैं और मद्रास तथा तेलंगाना उच्च न्यायालय अपने आदेश के एकदम बीच में इसे लगाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे