लाइव न्यूज़ :

पालघर जिले में पानी के टैंकर और स्कूटर में टक्कर, एक परिवार के तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 20, 2021 10:09 IST

Open in App

पालघर (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में पानी के टैंकर और स्कूटर में टक्कर से 32 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी मां और बेटी की मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि हादसा विरार शहर के चंदिप में मंगलवार शाम हुआ। स्कूटर से टक्कर के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।

विरार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में स्कूटर चला रहे योगेश माधवी (32) और उनकी मां सुनीता (60) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, योगेश की नौ वर्षीय बेटी वेदा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से टैंकर चालक का पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह