लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कई इलाकों में तीन दिन तक जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी: जल बोर्ड

By भाषा | Updated: May 5, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली जल बोर्ड ने बुधवार को कहा है कि हरियाणा के यमुना में कम पानी छोड़ने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक पेय जल की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बोर्ड ने एक बयान मे कहा कि नदी में कम कच्चा पानी छोड़ने और वज़ीराबाद तालाब में जल स्तर में कमी आने की वजह से वज़ीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधन संयंत्रों से आपूर्ति "प्रतिकूल" रूप से प्रभावित हुई है।

बोर्ड ने कहा कि मध्य दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और छावनी क्षेत्रों के हिस्सों में पानी की आपूर्ति अगले तीन दिनों तक "सुबह और शाम" में प्रभावित रहेगी। तालाब के स्तर में सुधार होने तक स्थिति ऐसी ही बनी रहने की संभावना है।

फिलहाल, वज़रीबाद तालाब का स्तर 667.2 फुट है जबकि सामान्य स्तर 674.5 फुट है।

बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से आग्रह किया था कि यमुना में और कच्चा पानी छोड़ा जाए ताकि राष्ट्रीय राजधानी के लिए पर्याप्त पेय जल उपलब्ध हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं