लाइव न्यूज़ :

पूर्वी, उत्तर पूर्वी दिल्ली के 90 प्रतिशत इलाकों में जलापूर्ति बहाल की गई : दिल्ली जल बोर्ड

By भाषा | Updated: March 15, 2021 15:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने दावा किया कि पाइपलाइन की मरम्मत से प्रभावित यमुना पार के क्षेत्र के 90 प्रतिशत इलाकों में सोमवार सुबह जलापूर्ति बहाल कर दी गई। बहरहाल, कुछ आवासीय कॉलोनियों ने गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायत की है।

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत की वजह से सप्ताहांत में पूर्वी एवं उत्तर पूर्व दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई थी।

लक्ष्मी नगर निवासी पवन कुमार ने कहा, ‘‘ दो दिन बाद पानी की आपूर्ति आज सुबह (सोमवार) बहाल कर दी गई लेकिन गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है और पीने लायक नहीं है।’’

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन के अंतिम छोर पर बसे इलाकों तक पानी पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।

दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ प्रभावित 90 प्रतिशत इलाके में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। मयूर विहार जैसे जल वितरण के अंतिम छोर पर बसे इलाकों में पानी पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू