लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड की आकस्मिक बाढ़ के चलते दिल्ली के कई हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका

By भाषा | Updated: February 14, 2021 16:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 फरवरी दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड के चमोली में आकस्मिक बाढ़ आने से दिल्ली में उपरी गंगा नहर से आने वाले पानी में गंदगी ‘अभूतपूर्व स्तर’ तक बढ़ गयी है जिससे राष्ट्रीय राजधानी कई हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।

सिलसिलेवार किये गए ट्वीट में चड्ढा ने कहा कि सोनिया विहार एवं भागीरथी जलशोधन संयंत्र कम क्षमता के साथ काम कर रहे हैं जिससे दक्षिणी, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने लोगों से पानी का उचित उपयोग करने की अपील की।

आम आदमी पार्टी के विधायक ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तराखंड त्रासदी के बाद, उपरी गंगा नहर से दिल्ली में आने वाले पानी में गंदगी अभूतपूर्व स्तर (8000 एनटीयू) तक पहुंच गयी है। फलस्वरूप, दिल्ली जल बोर्ड के सोनिया विहार एवं भागीरथी जलशोधन संयंत्र फिलहाम कम क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली जल बोर्ड ने पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर तैनात किये हैं और पानी से गंदगी कम करने के लिये सभी संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ गंदगी (टर्बिडिटी) किसी भी द्रव की सापेक्षित शुद्धता का माप है। गंदगी नेफेलोमीट्रिक टर्बिडिटी यूनिट (एनटीयू) में मापी जाती है । पानी में मलबे, गाद, कीचड़, शैवाल , पादप कण, पिघलते ग्लेशियर, लकड़ी के कण या रसायनों के चलते गंदगी अधिक हो सकती है।’’

उत्तराखंड के चमोली जिले में पिछले सप्ताह एक ग्लेशियर के फट जाने के बाद धौलीगंगा और अलकनंदा नदियों में आकस्मिक बाढ़ आ गयी थी और बड़ी तबाही हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल