दिल्ली में जलापूर्ति में जल्द होगा सुधार: राघव चड्ढा
By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:43 IST2021-07-15T19:43:09+5:302021-07-15T19:43:09+5:30

दिल्ली में जलापूर्ति में जल्द होगा सुधार: राघव चड्ढा
नयी दिल्ली, 15 जुलाई दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को कहा कि शहर में पानी की आपूर्ति में जल्दी ही सुधार होगा और वजीराबाद बैराज में पानी का स्तर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा ने मंगलवार को हथिनीकुंड बैराज पर यमुना में 16,000 क्यूसेक पानी छोड़ा है जिसके शुक्रवार सुबह तक दिल्ली आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके बाद शहर में पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
डीजेबी के उपाध्यक्ष ने दिल्ली में हैदरपुर जल शोधन प्लांट में उत्पादन बढ़ाने की तैयारियों का जायजा लिया जो कि भारत में सबसे बड़ा और एशिया में दूसरा सबसे बड़ा जल शोधन संयंत्र है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।